
शार्ट वीडियो बनाने वाली म्यूजिक ऐप TikTok किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती है। कुछ दिनों पहले ही कॉग्रेस नेता शशि थरूर ने इस ऐप को राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा बताते हुए कहा था कि TikTok इंडियन यूजर्स का डाटा गैरकानूनी तरीके से चीन में भेज रही है। बयान पर TikTok ऐप बनाने वाली कंपनी ByteDance ने भी अपना बचाव करते हुए इस बात को सिरे से नकारा था। TikTok का शौक लोगो के सिर चढ़ कर बोल रहा है और यही वजह है कि TikTok हादसो का कारण भी बन रही है। एक ताजा मामले में ऐसा ही हादसा सामने आया है जिसमें TikTok वीडियो बनाने के चक्कर में एक युवक नदी में बह गया।
TikTok ऐप इंडिया में जितनी फेमस है, उतनी ही विवादों से भी घिरी रहती है। एक ताजा मामले ने फिर से TikTok की लत की गंभीरता को उजागर किया है। यह मामला हैदराबाद के मैदचल जिले का है जहां नरसिम्हा नाम का एक युवक TikTok पर वीडियो बनाने के चक्कर में ईलाके में बहने वाली डूलापैली लेक में गिर कर बह गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नरसिम्हा नाम का यह युवह उसी जिले का रहने वाला था और TikTok की लत की वजह से अपनी जान से हाथ धो बैठा।
रिपोर्ट के अनुसार नरसिम्हा अपने दोस्त प्रशांत के साथ मिलकर डूलापैला लेक पर TikTok वीडियो बना रहा था। वह और उसका दोस्त गाने की धुन पर पानी में नाचते हुए वीडियो बना रहे थे। कुछ देर बाद नरसिम्हा ने अपने दोस्त को फोन पकड़ा दिया और थोड़ा दूर जाकर वीडियो बनाने की बात कही। उसका दोस्त मोबाईल लेकर पानी से दूर आ गया और नरसिम्हा गाने की धुन पर नाचते हुए वीडियो बनवाने लगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi का दबदबा कायम, कुछ ही सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक हुआ 5,999 रुपए वाला Redmi 7A
TikTok वीडियो बनाने के चक्कर में नरसिम्हा इतना मश्गूल हो गया कि लापरवाही ने नाचते हुए उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया। नरसिम्हा को तैरना नहीं आता था जिस वजह से वह पानी की गहराई में जाकर डूब गया। उसके दोस्त प्रशांत ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया लेकिन कोई भी समय पर नहीं पहुॅंच पाया और नरसिम्हा पानी में डूब गया। बाद में पुलिस को खबर दिए जाने पर पुलिस ने पानी के नरसिम्हा के मृत शरीर को बाहर निकाला। यह भी पढ़ें : Xiaomi Mi A3 और Mi A3 Lite के चिपसेट का खुलासा, साथ ही 48-एमपी का होगा कैमरा
नरसिम्हा ने सोचा तक नहीं था कि उसकी यह TikTok वीडियो बनाने की लत उसे मौत मुंह तक ले जाएगी। आपको बता दें कि यह ऐसा पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी 24 साल का हितेश इसी तरह TikTok वीडियो बनाने के चक्कर में यमुना में डूब चुका है। वहीं हाल ही में तमिलनाडु में रहने वाली 24 वर्षीय विवाहिता ने सिर्फ इस बात पर जह़र खाकर आत्महत्या कर ली थी क्योंकि उसके पति ने उसे TikTok वीडियो बनाने से रोका था।



















