
Wordle ऑनलाइन शब्द पहेली गेम यूजर्स के बीच इन दिनों काफी लोकप्रिय है। इस शब्द पहेली को द न्यूयॉर्क टाइम्स की वेबसाइट पर खेला जा सकता है। इस गेम को कोरोना महामारी के दौरान लाइव किया गया था। कुछ ही महीनों में ही यह गेम दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हो गया है। भारत में भी बड़ी संख्या में इंटरनेट यूजर्स इस गेम को रोज खेलते हैं। इस शब्द पहेली में यूजर्स को पांच अक्षर (लैटर) वाले शब्द का पता लगाना होता है। इसके लिए उन्हें छह मौके मिलते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि वर्डल गेम को खेलने के लिए आपको किसी ऐप को इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होती है। यहां हम आपको आज 27 अगस्त के Wordle 434 के सही उत्तर और उससे जुड़े हिंट के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Wordle 434 Hint For 27 August 2022
आज के वर्डल का पहला और आख़िरी लैटर R है।
आज के वर्डल में एक लैटर वाउल (स्वर) है।
आज के वर्डल में पूछे गए शब्द को ऐसे व्यक्ति के लिए यूज किया जाता है, जो विनम्र न हो।
Wordle 434 Answer For 27 August 2022
अगर ऊपर बताए गए हिंट से भी आपको आज का शब्द का सही उत्तर न मिला हो तो यहां हम यहां आपको उत्तर बता रहे हैं। शब्द पहेली Wordle 434 के आज 27 अगस्त का सही उत्तर RUDER है।
Wordle गेम कैसे खेलें?
Wordle गेम को खेलने के लिए आपको फ़ोन या लैपटॉप में किसी ऐप को डाउलोड करने की ज़रूरत नहीं है। इस गेम को सीधे वेब-ब्राउजर में खेला जा सकता है।
इस गेम को खेलने के लिए आपको अपने वेब ब्राउज़र पर Wordle सर्च करना होगा। यहां आपको द न्यूयॉर्क टाइम्स का लिंक देखने को मिलेगा। इस लिंक पर क्लिक कर आप सीधे गेम पर पहुंच जाएंगे। यह भी पढ़ें : 30,000 रुपये कम में खरीदें iPhone 12, Flipkart पर मिल रहा अब तक सबसे तगड़ा डिस्काउंट
गेम पर पहुंचने पर ही आपको 5×6 के ग्रिड देखने को मिलेंगे और आपको सही उत्तर बताने के लिए छ मौक़े मिलेंगे।
उत्तर देने के लिए आपको शब्द टाइप करके एंटर दबाना है।


















