टोयोटा इनोवा इलेक्ट्रिक मॉडल से उठा पर्दा, तस्वीरों में देखें कैसा होगा लुक

Join Us icon

भारत में टोयोटा की लग्जरी कार इनोवा क्रिस्टा का काफी पॉपुलर है। वहीं, अगर आप अब भी टोयोटा की इस कार के इलेक्ट्रिक वर्जन (Electric Car) के आने की उम्मीद में है तो आपके लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, जकार्ता में चल रहे इंडोनेशिया इंटरनैशनल ऑटो शो 2022 में इनोवा इलेक्ट्रिक (toyota innova ev) के कॉन्सेप्ट मॉडल से पर्दा उठाया गया है। हालांकि, अभी यह Electric Toyota innova crysta का यह मॉडल प्रोटोटाइप स्टेज पर है। इसलिए इसके लॉन्च होने में अभी समय लग सकता है। लेकिन, ग्राहकों द्वारा पसंद की जा रही इलेक्ट्रिक कार्स को देखते हुए हम उम्मदी कर सकते हैं कि जल्द ही आने वाले समय में सड़कों पर इनोवा इलेक्ट्रिक दिख सकती है।

टोयोटा इनोवा ईवी

इंडोनेशिया इंटरनैशनल ऑटो शो 2022 में दिखाई गई टोयोटा इनोवा ईवी के लुक की बात करें तो यह इंडिया में सेल हो रही इनोवा क्रिस्टा की तरह ही लग रही है। हालांकि, इनोवा इलेक्ट्रिक के फ्रंट लुक काफी अलग दिखाई दे रहा है। इसके फ्रंट में ग्रिल के साथ ही मिडल में हेक्सागोनल फ्रेम, एलईडी हेडलैंप, इंटिग्रेटेड और डीआरएल देखने को मिलेंगे। इसके अलावा इनोवा इलेक्ट्रिक के कॉन्सेप्ट मॉडल में नया फ्रंट बंपर और नई अलॉय व्हील्ज के साथ ही ब्लू ग्राफिक्स दिखाई दिया है। इसे भी पढ़ें: लॉन्च होने ही वाली है Mahindra की सस्ती Electric Car, लंबी रेंज के साथ होंगी ये खूबियां

innova-ev-price

इनोवा इलेक्ट्रिक इंटीरियर

इनोवा इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट मॉडल के इंटीरियर की बात करें तो इसमें 3 स्पोक मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इसमें पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर और बड़ा बैटरी दी जाने की उम्मीद है।

toyota-innvoa-electric-car

उम्मीद की जा रही है कि इस कार में मिलने वाली बैटरी को एक बार चार्ज कर 500 किलोमीटर की रेंज मिल सकेगी। वहीं, इसकी टॉप स्पीड भी कमाल की होगी। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस बारे में किसी प्रकार की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसे भी पढ़ें: 400km रेंज वाली नई TATA Electric Car होगी 6 अप्रैल को लॉन्च, मिलेंगे ढेर सारे नए फीचर्स

Toyota Mirai

हाल ही में इंडियन मार्केट में Toyota Mirai को पेश किया गया था जो कि हाइड्रोजन फ्यूल सेल बैटरी पैक के साथ आती है। इस कार की रेंज को लेकर कहा जा रहा है कि यह फुल टैंक में करीब 600 किलो मीटर की रेंज ऑफर करती है। इस कार में हाइड्रोजन इलेक्ट्रिसिटी में ट्रांसफॉर्म होकर इसे पावर देती है। सबसे दिलचस्प है कि इस कार के एग्जॉस्ट पाइप से धुआं नहीं बल्कि पानी निकलता है। पायलट प्रोजेक्ट का उद्देश्य देश में कमर्शियल क्षेत्र में हाइड्रोजन फ़्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल उपलब्ध कराना है।

लेटेस्ट वीडियो

यह पायलट प्रोजेक्ट हाइड्रोजन फ़्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी से जुड़ी पहली परियोजना है, जिससे भारत में हाइड्रोजन से चलने वाली गाड़ियों के प्रति लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया जाएगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने पहले के एक बयान में कहा, इस पायलट प्रोजेक्ट से देश में हाइड्रोजन फ्यूल सेल से चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों की विश्वसनीयता का पता लगाने में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here