अपकमिंग कैमरा फोन: कई दिग्गज़ मोबाइल ब्रांड इस महीने लॉन्च करेंगे अपने तगड़े स्मार्टफोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/OPPO-Find-X8-Ultra-Camera.jpg

मोबाइल फोटोग्राफी का शौक रखने वाले लोगों के लिए मई का महीना शानदार साबित होगा। क्योकिं इस दौरान कई दिग्गज़ मोबाइल कंपनियां ऐसे स्मार्टफोन भारतीय बाजार में पेश करेंगे जिसका कैमरा कमाल होगा। Samsung, OnePlus और iQOO सहित realme और POCO जैसे ब्रांड अपने नए फोन मई में इंडिया में लॉन्च करने वाले हैं। इन अपकमिंग कैमरा फोन के नाम और उनमें मिलने वाले फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की लीक/अनुमानित डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 Edge

प्राइस – ₹99,999 (अनुमानित)

सैमसंग गैलेक्सी एस25 ऐज 13 मई को लॉन्च होगा जो इसी महीने के अंत तक भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह सैमसंग मोबाइल 200MP Camera के साथ आएगा। इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 12MP ultrawide एंगल लेंस भी मिल सकता है। वहीं फ्रंट पर 12MP Selfie सेंसर दिया जा सकता है।

Galaxy S25 Edge प्रीमियम लुक वाला फ्लैगशिप फोन होगा। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट पर लाया जा सकता है जिसके साथ 12जीबी रैम मिलने की उम्मीद है। वहीं इस सैमसंग 5जी फोन में 3,900एमएएच बैटरी और 6.7-इंच FHD+ sAMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। बताते चलें कि यह S25 Edge गैलेक्सी ‘एस’ सीरीज का चौथा मॉडल होगा।

OnePlus 13s

प्राइस – ₹56,999 (अनुमानित)

वनप्लस 13एस भी प्रीमियम फ्लैगशिप फोन के रूप में इसी महीने यानी मई में इंडिया में लॉन्च होगा। यह भारत में उपलब्ध होने वाला कंपनी की ’13’ नंबर सीरीज का तीसरा फोन होगा। इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 24mm फोकल लेंथ वाला 50MP OIS वाइड एंगल लेंस और 2x ऑप्टिकल जूम + 20x डिजिटल जूम की क्षमता वाला 50MP Telephoto लेंस मिल सकता है। वहीं फ्रंट पर 32MP Selfie सेंसर दिया सकता है।

ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि OnePlus 13s Snapdragon 8 Elite पर लॉन्च किया जाएगा। इसे 16GB RAM पर पेश किया जा सकता है। इस अपकमिंग वनप्ल्स 5जी फोन में 6.32-इंच की कॉम्पैक्ट डिस्प्ले मिलेगी। वहीं अनुमान है कि वनप्लस 13एस में 6,260mAh Battery के ​साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।

realme GT 7

प्राइस – ₹42,999 (अनुमानित)

फ्लैगशिप फोन रियलमी जीटी 7 चीन में पेश हो चुका है और अब इंडिया में लॉन्च होने वाला है। इसमें भी डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें multi-directional PDAF और OIS सपोर्ट करने वाला 50MP मेंन सेंसर और 112˚ 8MP ultrawide एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर पर आया है जिसके साथ एडवांस गेमिंग टेक्नोलॉजी और फीचर्स भी मिलते हैं। पावर बैकअप के लिए इस फोन में तगड़ी 7200mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। Realme GT 7 5जी फोन 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसपर 6500निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्राप्त होती है।

iQOO Neo 10

प्राइस – ₹38,999 (अनुमानित)

आइकू नियो 10 5जी फोन इसी महीने भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है। इसकी मेन यूएसपी फोन में मौजूद बड़ी बैटरी होगी लेकिन साथ ही इसका कैमरा भी पावरफुल दिया जाएगा। इसके बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है और सेल्फ व वीडियो कॉलिंग के लिए मोबाइल में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

आइकू नियो 10 5जी फोन 7,000एमएएच बैटरी के साथ दस्तक दे सकता है जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। चर्चा है कि iQOO Neo 10 क्वालकॉम के Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है जिसके साथ 12जीबी रैम मिलेगी। यह मोबाइल 6.78-इंच OLED LTPS Huaxing C9+ डिस्प्ले आ सकता है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 5500निट्स ब्राइटनेस मिल सकती है।

Motorola Razr 60 series

प्राइस – ₹67,999 (अनुमानित)

मोबाइल रेज़र 60 और रेज़र 60 अल्ट्रा भी इस महीने इंडिया में लॉन्च हो सकते हैं। इन दोनों स्मार्टफोंस के बैक पैनल पर 50MP+50MP डुअल रियर कैमरा लगाया गया है। वहीं Razr 60 जहां 32MP सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है वहीं Razr 60 Ultra में 50MP Selfie कैमरा दिया गया है। ये फोल्डेबल फोन हैं जिनमें दो स्क्रीन मिलेगी। इनमें pOLED पैनल का इस्तेमाल किया गया है।

रेज़र 60 में 6.96-इंच की FlexView मेन स्क्रीन और 3.63-इंच की सेकेंडरी स्क्रीन दी गई है। वहीं रेज़र 60 अल्ट्रा में 7-इंच की प्राइमरी डिस्प्ले और 4-इंच की सेकेंडरी स्क्रीन लगी है। रेज़र 60 MediaTek Dimensity 7400X प्रोसेसर पर रेज़र 60 अल्ट्रा Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है। Razr 60 में 30W TurboPower के साथ 4,500एमएएच बैटरी और 60 Ultra में 68W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग के साथ 4,700एमएएच बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy F56 5G

प्राइस – ₹38,999 (अनुमानित)

सैमसंग गैलेक्सी एफ56 5जी फोन इंडिया में आने वाले दिनों में पेश किया जा सकता है। इस मोबाइल का सपोर्ट पेज सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर काफी समय पहले ही सामने आ चुका है और अब लॉन्च डेट का इंतजार है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy F56 स्मार्टफोन को Exynos 1580 प्रोसेसर के साथ लाया जा सकता है जिसमें 12GB RAM मिल सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस सैमसंग 5G फोन को 5,000एमएएच बैटरी के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। फोन में 6.7-इंच की Super AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।

POCO F7 series

प्राइस – ₹46,999 (अनुमानित)

पोको एफ7 सीरीज इस महीने भारत में एंट्री ले सकती है जिसके तहत POCO F7 और F7 Ultra को पेश किया जाएगा। ग्लोबल मार्केट में पहले ही एंट्री ले चुके सीरीज के अल्ट्रा मॉडल में 50MP + 50MP + 32MP ट्रिपर रियर कैमरा सेटअप लगा है वहीं POCO F7 में 50MP OIS LYT600 डुअल रियर कैमरा मॉड्यूल मौजूद है। सेल्फी के लिए एफ7 में 20MP फ्रंट कैमरा और एफ7 अल्ट्रा में 32MP Selfie कैमरा मौजूद है।

पोको एफ7 अल्ट्रा को Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर और पोको एफ7 को Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए POCO F7 में 7,550mAh Battery और POCO F7 Ultra में 120W वायर्ड, 50W वायरलेस और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग 5,300एमएएच बैटरी दी गई है। सीरीज का अल्ट्रा मॉडल 6.67-इंच की QHD+ AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है।