
इस सप्ताह इंडियन मोबाइल मार्केट में कई नए स्मार्टफोन एंट्री लेने वाले हैं। एक ओर जहां नई Vivo V70 series पेश होगी वहीं स्लीम स्मार्टफोन Infinix Note Edge भी बाजार में उतारा जाएगा। फ्लैगशिप सेग्मेंट में Google Pixel 10a और iPhone 17e दस्तक देंगे। इस हफ्ते 16 फरवरी से 22 फरवरी के बीच लॉन्च होने वाले नए अपकमिंग फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Infinix Note Edge
लॉन्च डेट – 18 फरवरी
इनफिनिक्स नोट ऐज 18 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा जो MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर पर लाया जाएगा। इस फोन में 6.78-इंच की 1.5K 3D curved AMOLED डिस्प्ले लगाई गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz PWM डिमिंग के साथ ही 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 6,500mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग और 10W reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मौजूद है। इस नए फोन में IR Blaster और JBL के स्पीकर्स भी लगे हैं।
Google Pixel 10a
लॉन्च डेट – 18 फरवरी
गूगल पिक्सल 10ए इसी सप्ताह टेक मंच पर एंट्री लेगा। इसकी कीमत EUR 626.90 यानी 68 हजार रुपये के करीब हो सकती है। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में कंपनी का नया Tensor G4 चिपसेट दिया जा सकता है जो AI-based फीचर्स और कैमरा प्रोसेसिंग को बेहतर बनाएगा। पिक्सल 10ए में 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट वाली OLED डिस्प्ले मिल सकती है। वहीं सिक्योरिटी के लिए Titan M2 चिप दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए 48-मेगापिक्सल डुअल रियर और 13-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,100mAh बैटरी के साथ ही वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।
iPhone 17e
लॉन्च डेट – 19 फरवरी
आईफोन 17ई 19 फरवरी को ग्लोबल पेश किया जा सकता है। लीक की मानें तो iPhone 17e का रेट $599 यानी 54 हजार रुपये के करीब हो सकता है। इस नए आईफोन को Apple A19 चिपसेट पर लाया जा सकता है जिसमें 16-core Neural Engine लगाया गया है। साथ ही इसे Apple C1X modem से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। आईफोन 17ई को 60Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.1-इंच Dynamic Island डिस्प्ले पर लाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48-मेगापिक्सल बैक कैमरा और 18-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। आईफोन 17ई में कंपनी 25W MagSafe सपोर्ट भी दे सकती है।
Vivo V70 Elite
लॉन्च डेट – 19 फरवरी
वीवो वी70 एलिट 19 फरवरी को लॉन्च होगा जिसकी कीमत 50 हजार रुपये से अधिक रखी जा सकती है। कंपनी बता चुकी है कि इस मोबाइल को Snapdragon 8s Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 Storage दी गई है। बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें X-axis linear motor भी लगाई गई। पावर बैकअप के लिए 6500mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलेगी। इस फोन को 6.59-इंच की 1.5K flat AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा जिसपर 5000nits पीक ब्राइटनेस प्राप्त होगी। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलेगा।
Vivo V70
लॉन्च डेट – 19 फरवरी
वीवो वी70 5जी फोन 19 फरवरी को भारतीय बाजार में दस्तक देगा जिसकी कीमत 45,999 रुपये से शुरू हो सकती है। इस मोबाइल को Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगाया गया है। Vivo V70 5G फोन को 6.59-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस मिलेगी। वहीं पावर बैकअप के लिए 6500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। यह अपकमिंग वीवो फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आएगा।
























