
नया मोबाइल फोन खरीदने वाले लोगों के लिए अगस्त का महीना फायदेमंद साबित हो सकता है। इस महीने कई नए स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाले हैं और इनमें से अधिकांश कम कीमत और मिड बजट में लाए जाएंगे। 15000 के मोबाइल से लेकर 150000 तक के स्मार्टफोन इंडिया में पेश होंगे। इस महीने अगस्त में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
अगस्त में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन
POCO M8 Power
पोको एम8 पावर 4 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा जो बड़ी बैटरी के साथ लाया जा रहा है। कंपनी की ओर से अनाउंस किया जा सकता है कि इस मोबाइल में तगड़ी 8000mAh battery लगाई जाएगी जो सिंगल चार्ज में 3 दिन का बैकअप दे सकती है। वहीं इस पोको 5जी फोन को AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन स्नेपड्रैगन 4 जेन 4 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है और फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा लगाया जा सकता है। चर्चा है कि इंडिया में POCO M8 Power 8GB RAM वाला 5G फोन बनकर आएगा जिसे 256GB स्टोरेज पर खरीदा जा सकेगा।
Vivo S2
वीवो एस2 7 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा। वीवो कई सालों बाद इंडिया में अपनी ‘एस सीरीज’ का फोन लेकर आ रही है। यह मोबाइल कर्व्ड स्क्रीन पर लाया जा रहा है जिसपर 1.5K AMOLED पैनल का इस्तेमाल किया गया है। लीक्स की मानें तो इस वीवो 5जी फोन में MediaTek Dimensity 7360 प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 7000mAh से बड़ी बैटरी दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए वीवो एस2 में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर देखने को मिल सकती है। चर्चा है कि इस वीवो स्मार्टफोन का प्राइस 40 हजार से 50 हजार रुपये के बीच रखा जा सकता है।
Redmi Note 17
रेडमी नोट 17 5जी फोन भी इसी महीने 7 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा जो स्वतंत्रता से पहले ही बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसकी स्पेसिफिकेशन्स चाइना में पहले ही लॉन्च हो चुके नोट 17 जैसी बताई जा रही है। यानी यह 5जी फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें बड़ी 8000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W Reverse चार्जिंग तकनीक भी मिल सकती है। इसे 7-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन पर लाया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल Light Fusion 400 रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। यह रेडमी का 5जी फोन IP65 रेटिंग के साथ आ सकता है जिसमें बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही NFC भी मिल सकता है।
Google Pixel 11
गूगल पिक्सल 11 सीरीज 12 अगस्त को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। यह नई पिक्सल सीरीज का सबसे अफोर्डेबल मॉडल बनकर आ रहा है। लीक्स की मानें तो यह अपकमिंग गूगल स्मार्टफोन को नए Google Tensor G6 प्रोसेसर पर लाया जाएगा। इस मोबाइल में सबसे नया और एडवांस एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 मिलेगा। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के मुताबिक Google Pixel 11 को 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.3-इंच की OLED डिस्प्ले लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए Pixel 11 को तकरीबन 5000mAh बैटरी के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL
पिक्सल सीरीज में इस बार भी दो ‘प्रो’ मॉडल्स जाए जाने की खबर है। पिक्सल 11 प्रो और पिक्सल 11 प्रो एक्सएल इसी महीने अगस्त में भारत में लॉन्च हो सकते हैं। जैसा कि नाम से ही पता चलता है Pixel 11 Pro XL बड़ी डिस्प्ले वाला मोबाइल होगा और इसे 7-इंच तक की स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स की मानें तो दोनों स्मार्टफोंस में हाई पीक ब्राइटनेस वाली LTPO OLED डिस्प्ले दी जाएगी। प्रोसेसिंग के लिए दोनों में ही एंड्रॉयड 17 के साथ Google Tensor G6 प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ 50MP मेन और 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 42MP या 48MP फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक्स में सामने आ रही है।
Google Pixel 11 Pro Fold
सैमसंग का फोल्डेबल फोन लॉन्च हो चुका है और अब गूगल का फोल्डेबल फोन इसी महीने अगस्त में इंडिया में लॉन्च हो सकता है। इस मोबाइल में 8.0-इंच की मेन डिस्प्ले दी जा सकती है और 6.3-इंच कवर स्क्रीन मिल सकती है। लीक्स की मानें तो दोनों ही डिस्प्ले को OLED पैनल पर बनाया जाएगा जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मौजूद रहेगा। यह मोबाइल भी गूगल के सबसे ताकतवर मोबाइल चिपसेट Tensor G6 पर लॉन्च हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP मेन सेंसर के साथ 5x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो सेंसर और अल्ट्रावाइड लेंस मिलने की उम्मीद है। वहीं दोनों डिस्प्ले पर 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। लीक्स की मानें तो Pixel 11 Pro Fold में 5000mAh बैटरी और Qi2 वायरलेस चार्जिंग मिलेगी।
iQOO Z11
आइकू ज़ेड11 5जी फोन अगस्त में इंडिया में लॉन्च हो सकता है। यह मोबाइल चाइना में पहले ही पेश किया जा चुका है जहां इसे Dimensity 8500 चिपसेट पर लाया गया था। लेकिन लीक्स की मानें तो इंडिया में iQOO Z11 MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है। इसे 3D Curved AMOLED डिस्प्ले पर लाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए के लिए आइकू ज़ेड11 में बड़ी 9020mAh बैटरी जा सकती है जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलने की उम्मीद है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसे 50MP डुअल रियर कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। iQOO Z11 5G को इंडियन मार्केट में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है।
vivo Y05i 4G
पावरफुल वीवो एस2 के साथ ही कंपनी सस्ता स्मार्टफोन वाई05आई भी इस महीने इंडिया में लॉन्च कर सकती है जो 10 हजार की रेंज में लाया जा सकता है। यह मोबाइल Unisoc T606 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सर्टिफिकेशन्स साइट पर स्पॉट किया जा चुका है जिसके साथ एंड्रॉयड 16 ओएस ARM Mali G57 जीपीयू भी मौजूद है। vivo Y05i 4G में एचडी+ वॉटरड्रॉप डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। उम्मीद है कि यह सस्ता वीवो फोन 5500एमएएच या इससे बड़ी बैटरी पर लॉन्च होगा और यूजर्स को इसमें मिलिट्रीग्रेड सर्टिफाइड ड्यूरेबल बॉडी मिलेगी।
Infinix Hot 70 Pro
इनफिनिक्स हॉट 70 सीरीज इस महीने अगस्त में भारतीय बाजार में कदम रखने जा रही है। सीरीज में हॉट 70 या फिर हॉट 70 प्रो को लॉन्च किया जाएगा। अगर Infinix Hot 70 Pro की ही बात करें तो बीते दिनों ग्लोबल मार्केट में यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर पर पेश किया गया है और इंडिया में भी यही चिपसेट देखने को मिल सकता है। Infinix Hot 70 Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 50MP Sony IMX882 कैमरा मिलता है। इसमें 6000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। बताते चलें कि इनफिनिक्स हॉट 70 सीरीज में इंटरैक्टिव Active Matrix Cube लगाई गई है जिसमें ऐनिमेशन्स चलते हैं।
Samsung Galaxy F70 Pro
जुलाई में सैमसंग फोल्डेबल फोन लॉन्च करने के बाद अब अगस्त में कंपनी की गैलेक्सी एफ सीरीज का नया फोन आ सकता है। Samsung Galaxy F70 Pro को Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है जिसके साथ 8GB RAM मिल सकती है। कंपनी ने अभी जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक्स की मानें तो गैलेक्सी एफ70 प्रो में 6.7 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। यह मोबाइल भी सैमसंग के अन्य 5जी फोंस की तरह 6 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लाया जा सकता है।
Tecno Spark Go 3 Pro
अगस्त महीने में टेक्नो का सस्ता स्मार्टफोन स्पार्क गो 3 प्रो भारत में लॉन्च हो सकता है। यह 15 हजार रुपये तक की रेंज में लाया जा सकता है जिसका बैक डिजाइन iPhone 17 Pro Max जैसा दिखेगा। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में बड़ी 6,000mAh battery दी जा सकती है जिसके साथ 15वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में Unisoc T7250 चिपसेट दिया जा सकता है। Tecno Spark Go 3 Pro को 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। इसी तरह फोटोग्राफी के लिए इस सस्ते स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। उम्मीद है कि कंपनी इस मोबाइल को मिलिट्री ग्रेड बॉडी और आईपी रेटिंग के साथ मार्केट में उतारेगी।
नोट: जैसे ही उपरोक्त स्मार्टफोंस की लॉन्च डेट सामने आएगी या फिर इस महीने लॉन्च होने वाले मोबाइल फोंस की नई डिटेल्स का खुलासा होगा, इस लिस्ट को अपडेट कर दिया जाएगा।

























