इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन: आएंगे Samsung, Redmi, Vivo, OPPO, POCO और Huawei के नए मोबाइल

अगस्त का महीना शुरू हो गया है जो कई नए स्मार्टफोंस का गवाह बनने वाला है। महीने की शुरुआत ही काफी धमाकेदार साबित होगी। पहले ही हफ्ते में 4 नए मोबाइल इंडिया में लॉन्च होंगे और इनके अलावा विदेशी बाजार में भी नए स्मार्टफोन एंट्री लेंगे। 3 अगस्त से 9 अगस्त के बीच इस सप्ताह लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं। अपकमिंग फोन के नाम, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आगे दी गई है।
Samsung Galaxy F70 Pro
लॉन्च डेट – 3 अगस्त
सैमसंग गैलेक्सी एफ70 प्रो 5जी 3 अगस्त को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। इसका स्टार्टिंग लॉन्च प्राइस 25,999 रुपये है जो ऑफर के साथ सस्ता बिकेगा। यह मोबाइल Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट पर काम करता है जिसके साथ LPDDR5X RAM लगाई गई है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy F70 Pro 5G फोन 6000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। यह सैमसंग का नया 5जी फोन Super AMOLED पैनल पर बनी FHD+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मौजूद है। इस फोन में यूजर्स को Google Gemini और circle to search जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
POCO M8 Power
लॉन्च डेट – 4 अगस्त
पोको एम8 पावर 5जी फोन 8000mAh Battery के साथ 4 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा। ब्रांड की ओर से मोबाइल की अन्य स्पेसिफिकेशन्स तो अभी नहीं बताई गई है लेकिन लीक्स की मानें तो इसे Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट पर लाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। POCO M8 Power 5G फोन को 7-इंच की बड़ी स्क्रीन 1.5K AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और हाई निट्स ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है। यह मोबाइल का प्राइस 25 हजार रुपये तक जा सकता है।
OPPO A7 Pro Max (चीन)
लॉन्च डेट – 4 अगस्त
ओपो का 10000mAh battery वाला फोन 4 अगस्त को चाइना में लॉन्च होगा। कंपनी इसे 7 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आ रही है। चर्चा है कि इस अपकमिंग ओपो 5जी फोन में Snapdragon 4 Gen 5 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया जा सकता है जिसके साथ 12GB RAM मिलने की उम्मीद है। ओपो ए7 प्रो मैक्स को 6.78-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक की मानें तो ओपो ए7 प्रो मैक्स 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा वाला फोन होगा। वहीं इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
Huawei Nova 16E (चीन)
लॉन्च डेट – 5 अगस्त
हुआवई नोवा 16 एफई 5जी फोन भी इस सप्ताह चाइना में लॉन्च होगा। यह मोबाइल HarmonyOS 6.1 पर लाया जा रहा है जिसके साथ Huawei Kirin 8020 चिपसेट दिया गया है। यह भी बड़ी बैटरी वाला फोन है जिसमें पावर बैकअप के लिए 8500mAh बैटरी लगाई गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 66W फास्ट चार्जिंग मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP RYYB कैमरा दिया गया है। Huawei Nova 16E को 6.84-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जा रहा है। फोन में 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है।
Redmi Note 17
लॉन्च डेट – 6 अगस्त
चाइना और ग्लोबल मार्केट के बाद अब रेडमी नोट 17 इंडिया आ रहा है जो भारत में 7 अगस्त को लॉन्च होगा। इस अपकमिंग 5जी फोन को Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है जिसके साथ 6जीबी और 8जीबी रैम मिल सकती है। इस बड़ी बैटरी वाले मोबाइल में पावर बैकअप के लिए 8000mAh बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W Reverse चार्जिंग तकनीक मिलने की उम्मीद है। इस रेडमी फोन को 7-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन पर लाया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल Light Fusion 400 रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। यह रेडमी का 5जी फोन IP65 रेटिंग के साथ आ सकता है जिसमें बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही NFC भी मिल सकता है।
vivo S2
लॉन्च डेट – 6 अगस्त
वीवो एस2 Curved AMOLED डिस्प्ले वाला 5जी फोन है जो 6 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा। इसे 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लाया जा सकता है। लीक्स की मानें तो vivo S2 5G फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट पर करेगा। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस अपकमिंग वीवो 5जी फोन को तगड़ी 7050mAh battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है जिसके साथ 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट करता है। इस वीवो 5जी फोन में IP68 और IP69 रेटिंग भी मिल सकती है।