
इंडिया स्मार्टफोन मार्केट के लिए यह आने वाला सप्ताह बड़ा सबित होगा। इस सप्ताह ओपो के सबसे अधिक पावरफुल स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे। 1 लाख से भी ज्यादा की कीमत वाला ओपो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा भारतीय बाजार में कदम रखेगा। वहीं दूसरी ओर सस्ता 5जी फोन खरीदने वाले लोगों के लिए भी अंडर 10000 की रेंज का स्मार्टफोन आ रहा है। इस सप्ताह 18 मई से 24 मई के बीच Moto G37, Moto G37 Power, HMD Vibe 2, realme 16T, OPPO Find X9s और X9 Ultra इंडिया में लॉन्च होंगे।
Moto G37 5G
लॉन्च डेट – 19 मई
मोटो जी27 5जी फोन को भारतीय बाजार में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर पर लाया जा रहा है। Motorola G37 में 6.7 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी स्क्रीन दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया है। पावर बैकअप के लिए मोटो जी37 में 5200mAh बैटरी दी गई है जो 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन IP64 रेटिंग सपोर्ट करता है और बॉडी MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड है।
Moto G37 Power 5G
लॉन्च डेट – 19 मई
मोटोरोला जी37 पावर 5जी फोन MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट पर लॉन्च होगा। इसमें एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी मौजूद है जो 4जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 12GB RAM की ताकत देगी। यह 5जी फोन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.67-इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए मोटो जी37 पावर में 7,000एमएएच लगाई गई है जिसके साथ 30W फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है। इसमें 6W reverse चार्जिंग भी मिलेगी। वहीं यूजर्स को मजबूत MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी प्राप्त होगी और Google Gemini जैसे एआई फीचर्स भी मिलेंगे।
HMD Vibe 2
लॉन्च डेट – 21 मई
एचएमडी वाइब 2 इंडिया में 10 हजार से कम का 5जी फोन बनकर आ रहा है। इसका स्टार्टिंग प्राइस 8,999 रुपये के करीब देखने को मिल सकता है। मार्केट में इसे 6000mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा। HMD Vibe 2 को Unisoc T8200 चिपसेट पर लाया जा सकता है। वहीं लीक्स के अनुसार इस सस्ते 5जी फोन में 6.75-इंच की एचडी+ स्क्रीन मिलेगी जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट प्राप्त होगी। यह मोबाइल IP64 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है।
OPPO Find X9 Ultra
लॉन्च डेट – 21 मई
ओपो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा में 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा लगाए गए हैं। यह मोबाइल 200MP मेन सेंसर के साथ 200MP टेलीफोटो लेंस, 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 10x ऑप्टिकल जूम व 120x डिजिटल जूम तक की क्षमता वाला 50MP अल्ट्रा-टेलीफोटो लेंस सपोर्ट करता है। वहीं फ्रंट पर 50MP Selfie सेंसर लगा है। यह मोबाइल Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए 7050mAh बैटरी और 100W वायर्ड + 50W वायरलेस चार्जिंग दी गई है। Find X9 Ultra में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.82-इंच की QHD+ AMOLED स्क्रीन मिलेगी।
OPPO Find X9s
लॉन्च डेट – 21 मई
फाइंड एक्स9एस इंडिया में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर पर लॉन्च होगा। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस दिया गया है।वहीं फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगा है। पावर बैकअप के लिए इस अपकमिंग ओपो मोबाइल 7025एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। Find X9s 5G फोन में 6.59-इंच की फुलएचडी+ AMOLED डिस्प्ले लगी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इसका स्टार्टिंग प्राइस 79,999 रुपये के करीब हो सकता है।
realme 16T
लॉन्च डेट – 22 मई
रियलमी 16 सीरीज में 8000mAh Battery वाला फोन जोड़ा जा रहा है। realme 16T 22 मई को इंडिया में लॉन्च होगा। चार्जिंग के लिए इसमें 45W का सपोर्ट मिलेगा। यह रियलमी 5जी फोन MediaTek Dimensity 6360 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। भारतीय बाजार में इसे 8GB RAM पर लाया जा सकता है जिसके साथ 256GB तक की मेमोरी दी जा सकती है। रियलमी 16टी 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। वहीं यह मोबाइल फोन 6.8-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। realme 16T प्राइस 25 हजार रुपये के करीब रखा जा सकता है।























