Upcoming smartphones November 2022 : एक से बढ़कर एक फीचर्स के साथ नवंबर में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/10/upcoming-Smartphone-nov-2022.jpg

Upcoming smartphones November 2022 : स्मार्टफोन इंडस्ट्री में कंपनियों के बीच कंपटीशन बहुत है। मार्केट में अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए कंपनियां नए-नए स्मार्टफोन लॉन्च करती रहती हैं। कंपनियां अलग अलग प्राइस रेंज और नए-नए दमदार फीचर्स के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करती हैं। दिवाली के बाद नवबंर महीने में भी कंपनियों के अपकमिंग स्मार्टफोन लॉन्च लाइन पर हैं। वनप्लस, शाओमी से लेकर रियलमी और दूसरी कंपनियां नवंबर महीने में अपने स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। यहां हम आपको नवंबर में लॉन्च के लिए तैयार स्मार्टफोन्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Upcoming smartphones in India in November 2022

अपकमिंग स्मार्टफोन 2022

Xiaomi 12T Series

Xiaomi नवंबर महीने में अपनी अपकमिंग फ्लैगशिप Xiaomi 12T Series को लॉन्च कर सकता है। शाओमी का यह फ़ोन नवंबर में होने वाले Qualcomm के टेक समिट के दौरान लॉन्च हो सकते है। इस सीरीज़ का प्रीमियम स्मार्टफ़ोन Xiaomi 12T Pro क्वालकॉम के अपकमिंग Snapdragon 8+ Gen 2 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इस फ़ोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। फ़ोन में 5000mAh की बैटरी और 120W फ़ास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।

Redmi Note 12 सीरीज़

शाओमी ने कुछ दिनों पहले ही Redmi Note 12 सीरीज चीन को चीन में लॉन्च किया है। संभव है कि नवंबर महीने में कंपनी इन्हें भारत में लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज़ के चार स्मार्टफ़ोन – Redmi Note 12, Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ के साथ कंपनी Redmi Note 12 Discovery Edition को लॉन्च कर चुकी है। संभव है कि इनमें से कुछ ही स्मार्टफ़ोन भारत में लॉन्च हो सकते हैं।

OnePlus Nord 3

OnePlus का बजट प्रीमियम स्मार्टफोन Nord सीरीज का अगला स्मार्टफ़ोन OnePlus Nord 3 नवंबर में लॉन्च हो सकता है। वनप्लस का यह फ़ोन 30 हज़ार रुपये की क़ीमत में पेश किया जा सकता है। वनप्लस के इस फ़ोन में 120Hz रिफ़्रेश रेट वाला 6.7 इंच की FHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। वनप्लस का यह फ़ोन 150W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 5G Supported Smartphones : Airtel और Jio यूजर्स को इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी रॉकेट जैसी 5G स्पीड

Realme 10 सीरीज़

Realme की पॉपुलर नंबर सीरीज़ – Realme 10 सीरीज़ को नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है। शुरुआत में इस सीरीज़ के दो स्मार्टफ़ोन Realme 10 और Realme 10 Pro+ लॉन्च किए जा सकते हैं। रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन MediaTek के प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन 5000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 5G In India : एक साल के अंदर 50% यूजर्स खरीदेंगे नया स्मार्टफोन, 5G होगी प्रीऑरिटी

iQOO Neo 7

iQOO का अपकमिंग मिड रेंज स्मार्टफोन iQOO Neo 7 भारत में नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है। वीवो का यह फ़ोन चीन में लॉन्च किया जा चुका है। चीन में लॉन्च iQOO Neo 7 में 120Hz रिफ़्रेश रेट वाला 6.78-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फ़ोन में MediaTek Dimensity 9000+ चिपसेट दिया गया है। आइकू के इस फोन में 50MP का Sony IMX766V सेंसर दिया गया है।