40,000 रुपये से कम में Vivo 5G फोन, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/vivo-phone-5g-under-40000.jpg

यदि आपका बजट 40,000 रुपये से कम है, तो इस प्राइस रेंज में वीवो के पास 5G फोन के शानदार विकल्प मौजूद हैं। ये फोन MediaTek और Snapdragon प्रोसेसर, AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले, 50MP ट्रिपल/डुअल कैमरा सेटअप, और 80W-90W फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियों के साथ आते हैं। बता दें कि इस रेंज में आने वाले फोन डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट डिजाइन के साथ मल्टीटास्किंग, गेमिंग और फोटोग्राफी के लिए भी आदर्श बन सकते हैं। इस आर्टिकल में हमने 40,000 रुपये से कम की कीमत में आने वाले Vivo 5G मोबाइल फोन की लिस्ट तैयार की है, जिनमें Vivo V60 5G, Vivo T4 Ultra, Vivo V50, Vivo V40 Pro, Vivo V40 और Vivo V30 Pro जैसे फोन शामिल हैं। जानते हैं इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार सेः

वीवो 5G फोन 40000 रुपये से कम में (2025)

फोन का नाम कीमत
Vivo V60 5G 36,999 रुपये (8GB+128GB)
Vivo T4 Ultra 5G 37,999 रुपये (8GB+256GB)
Vivo V50 5G 36,999 रुपये (8GB+256GB)
Vivo V40 Pro 5G 37,800 रुपये (8GB+256GB)
Vivo V40 5G 35,999 रुपये (8GB+256GB)
Vivo V30 Pro 5G 39,999 रुपये (12GB+512GB)

नोटः इन फोन्स की कीमत खबर लिखें जाने के समय की है और यह फ्लिपकार्ट और अमेजन पर आधारित है। कीमत समय के साथ बढ़ और घट सकती है।

Vivo V60 5G

Vivo ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo V60 5G लॉन्च किया है। यह फोन शानदार परफॉर्मेंस, दमदार कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आता है, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में खास बनाता है। Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर से लैस यह फोन गेमिंग, मल्टीटास्किंग और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए विकल्प हो सकता है। इसमें 6.77 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ और वाइब्रेंट विज़ुअल्स देता है। ट्रिपल कैमरा सेटअप और 6500mAh की बड़ी बैटरी इसे और आकर्षक बनाती है।

स्पेसिफिकेशंस

Vivo T4 Ultra 5G

Vivo T4 Ultra को कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च है। यह प्रीमियम 5G स्मार्टफोन है, जो MediaTek Dimensity 9300 Plus प्रोसेसर के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 6.67 इंच AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप (वाइड, अल्ट्रा-वाइड, पेरिस्कोप) और 100x डिजिटल जूम फोटोग्राफी के लिए भी इसे खास बनाता है। इसमें आपको 5500mAh बैटरी के साथ 90W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। वहीं डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट डिजाइन इसे टिकाऊ बनाता है। यह मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए आदर्श है।

स्पेसिफिकेशंस

Vivo V50 5G

Vivo V50 भी इस प्राइस रेंज में आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। फोन में 6.77 इंच AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ शानदार विजुअल्स प्रदान करता है। कंपनी ने इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर का उपयोग किया है, जो मल्टीटास्किंग और हल्की गेमिंग के लिए उपयुक्त है। इसमें कंपनी ने 6000mAh बैटरी और 90W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट दिया है। कैमरा की बात करें, तो डुअल 50MP कैमरा (वाइड + अल्ट्रा-वाइड) और 50MP फ्रंट कैमरा है, जो शानदार फोटो और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग देता है। डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट डिजाइन इसे टिकाऊ बनाता है।

स्पेसिफिकेशंस

Vivo V40 Pro 5G

इस प्राइस लिस्ट में Vivo V40 Pro भी है, जो MediaTek Dimensity 9200 Plus प्रोसेसर के साथ दमदार परफॉर्मेंस देता है। फोन में आपको 6.78 इंच AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें ट्रिपल 50MP कैमरा (वाइड, अल्ट्रा-वाइड, टेलीफोटो) 50x डिजिटल जूम और स्मार्ट औरा लाइट की सुविधा है। यह फोन 5500mAh बैटरी और 80W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट डिजाइन इसे प्रीमियम बनाता है।

स्पेसिफिकेशंस

Vivo V40 5G

Vivo V40 एक बैलेंस्ड 5G फोन है, जो Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर के साथ अच्छी परफॉर्मेंस देता है। इसमें 6.78 इंच AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ और आकर्षक है। डुअल 50MP कैमरा (वाइड + अल्ट्रा-वाइड) और 50MP फ्रंट कैमरा शानदार फोटो और 4K वीडियो देता है। वहीं 5500mAh बैटरी 80W फ्लैश चार्जिंग के साथ जल्दी चार्ज होती है। इसमें आपको डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट डिजाइन मिलते हैं।

स्पेसिफिकेशंस

Vivo V30 Pro 5G

इस प्राइस रेंज एक ऑप्शन Vivo V30 Pro का भी है। कंपनी ने इसमें MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। यह फोन 6.78 इंच AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। ट्रिपल 50MP कैमरा (वाइड, अल्ट्रा-वाइड, टेलीफोटो) और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा से लैस है। बैटरी की बात करें, तो इसमें आपको 5000mAh बैटरी और 80W फ्लैश चार्जिंग की सुविधा मिलती है। यह फोटोग्राफी और मल्टीटास्किंग के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है।

स्पेसिफिकेशंस