Vivo S60 सीरीज की चीन में प्री-बुकिंग शुरू, साथ में लॉन्च होंगे नए TWS 5e और हेडफोंस

Join Us icon

Vivo ने चीन में अपनी अपकमिंग Vivo S60 Series की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर प्री-बुकिंग पेज भी लाइव कर दिया है। जहां यूजर्स नए स्मार्टफोंस के साथ Vivo TWS 5e ईयरबड्स और Vivo के पहले Over-Ear Noise-Cancelling Headphones को भी प्री-बुक कर पाएंगे। माना जा रहा है कि Vivo जल्द ही इन सभी प्रोडक्ट्स को चीन में लॉन्च करने वाला है। आइए, आगे कंफर्म और संभावित डिटेल्स जानते हैं।

जानकारी के अनुसार ग्राहक Vivo S60 Series, Vivo TWS 5e और नए ओवर-ईयर हेडफोंस को Vivo की आधिकारिक वेबसाइट और JD.com के जरिए प्री-बुक कर सकते हैं। कंपनी शुरुआती ग्राहकों को कई एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स भी दे रही है। इसमें 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी, जिसकी कीमत CNY 99 यानी करीब 1,394 रुपये बताई गई है और 1 साल का वॉटर डैमेज प्रोटेक्शन शामिल है जिसकी कीमत CNY 399 यानी लगभग 5,620 रुपये है।

Vivo अपने Silver, Gold और Diamond मेंबर्स को अर्ली एक्सेस और प्रायोरिटी शिपिंग जैसे फायदे भी दे रहा है। यूजर्स लॉन्च के बाद पेमेंट पूरा करके प्रायोरिटी डिलीवरी का फायदा भी उठा सकते हैं। कंपनी की तरफ से 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI, एक्सक्लूसिव एंग्रेविंग, फोटो रिव्यू पोस्ट करने पर RMB 60 तक का रिवॉर्ड और Vivo Care+ ऑफर जैसे अतिरिक्त बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं।

बता दें कि Vivo ने अब तक Vivo S60 Series के स्पेसिफिकेशंस आधिकारिक तौर पर शेयर नहीं किए हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इस लाइनअप में Vivo S60 और Vivo S60 Pro Mini स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि बेस मॉडल Vivo S60 में 6.59-इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले मिल सकता है। जिसमें बड़े-radius corners देखने को मिल सकते हैं। डिजाइन की बात करें तो फोन में पीछे की तरफ बड़ा horizontal camera डिजाइन दिया जा सकता है।

परफॉरमेंस के लिए Vivo S60 में Snapdragon 8s सीरीज का प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसके साथ 7000mAh की बड़ी बैटरी और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। वहीं, Vivo S60 Pro Mini के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कंपनी इसके फीचर्स भी शेयर कर सकती है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo S60 में Sony IMX8-सीरीज का mid-sized periscope telephoto कैमरा सेंसर दिए जाने की बात सामने आई है। इससे बेहतर जूम क्वालिटी और पोर्ट्रेट फोटोग्राफी का अनुभव मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में मेटल मिडिल फ्रेम, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और IP68/IP69 रेटिंग जैसी प्रीमियम खूबियां देखने को मिल सकती हैं। पूर्व लीक के अनुसार Vivo S60 सीरीज में telephoto extender accessory का सपोर्ट भी मिल सकता है।

Vivo की S-सीरीज हमेशा से कैमरा और डिजाइन फोकस्ड स्मार्टफोंस के लिए जानी जाती है। यदि ये सभी फीचर्स सही साबित होते हैं, तो Vivo S60 सीरीज मिड-प्रीमियम रेंज में बढ़िया ऑप्शन बन सकती है। यदि आप चीन में हैं तो इसका वेट कर सकते हैं और 91मोबाइल्स पर अपडेट के लिए बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here