
Vivo ने हाल ही में भारत में Vivo T5 Pro को लॉन्च किया है। वहीं, अब कंपनी अपनी T-सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ सकती है। दरअसल आगामी Vivo T5 Google Play Supported Devices लिस्ट में नजर आया है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद बढ़ गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
खास बात यह है कि Google Play Supported Devices लिस्ट में Vivo T5 को मॉडल नंबर V2543 के साथ देखा गया है। यही मॉडल नंबर इस साल भारत के बाहर लॉन्च हुए Vivo Y31d सीरीज स्मार्टफोन में भी इस्तेमाल किया गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि Vivo T5 इसी डिवाइस का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। हालांकि लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo T5 में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। हालांकि पूर्व मॉडल Vivo T4 को देखें तो बेहतर चिपसेट लगाया जा सकता है क्योंकि इसमें Snapdragon 7s Gen 3 है।
Vivo T5 फोन में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलने की बात कही जा रही है। वहीं, पावर 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Vivo T5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पंच-होल डिजाइन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि Vivo T5 को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान कर सकता है। सॉफ्टवेयर के लिए फोन में OriginOS 6 दिया जा सकता है। इसके अलावा डिवाइस को गोल्ड और ग्रे जैसे कलर ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है।
अगर कीमत की बात करें तो माना जा रहा है कि Vivo इस फोन को मिड रेंज में लॉन्च कर सकता है। ऐसे में इसकी बड़ी बैटरी इसे उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बना सकती है जो लंबा बैकअप चाहते हैं।
आगामी वीवो फोन का मुकाबला iQOO, Realme और POCO जैसे ब्रांड से हो सकता है। हालांकि अब तक सामने आई जानकारी केवल लीक और सर्टिफिकेशन लिस्टिंग पर आधारित है, इसलिए इसके बारे में और जानकारी आने का इंतजार करना होगा। यदि आप इस फोन के बारे में और अपडेट चाहते हैं तो 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।










