
Vivo ने भारत में अपने Vivo T5 Pro स्मार्टफोन की कीमतों में बड़ा इजाफा कर दिया है। मेमोरी शॉर्टेज और बढ़ती कॉम्पोनेंट लागत के चलते कंपनी ने इस मिड-रेंज स्मार्टफोन को पहले से 3,000 रुपये तक महंगा कर दिया है। नई कीमतें कंपनी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर लागू हो चुकी हैं। आइए, आगे आपको दोनों वैरिएंट्स का नया प्राइस बताते हैं।
Vivo T5 Pro का नया प्राइस
नई कीमतों के अनुसार Vivo T5 Pro के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 32,999 रुपये हो गई है, जबकि पहले यह 29,999 रुपये में उपलब्ध था। वहीं, इसके 8GB +256GB मॉडल की कीमत 33,999 रुपये से बढ़ाकर 36,999 रुपये कर दी गई है। यानी दोनों मॉडल्स पर 3,000 रुपये बढ़ाए गए हैं।
Vivo T5 Pro स्पेसिफिकेशंस
कीमत बढ़ने के बावजूद Vivo T5 Pro अभी भी मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छा विकल्प माना जा रहा है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी 9,020mAh बैटरी है, जो इसे लंबे बैटरी बैकअप वाले फोंस की लिस्ट में अलग रखती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन मल्टी-डे बैटरी लाइफ देने में सक्षम है।
मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W FlashCharge तकनीक दी गई है। Vivo T5 Pro में bypass charging तकनीक भी है जो हैवी परफॉरमेंस के दौरान फोन चार्ज करने पर करंट सीधे मदरबोर्ड तक ट्रांसफर कर देती है। इससे बैटरी पर लोड नहीं पड़ता है।
वीवो टी5 प्रो में प्रोसेसिंग के लिए 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 7000 mm2 Vapor Cooling Chamber दिया गया है।
वीवो टी5 प्रो 5जी फोन 2800 x 1260 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन के साथ आता है। यह Q10+ AMOLED पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन है जिसपर 144Hz यक रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए vivo T5 Pro 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
Vivo T5 Pro बड़ी बैटरी होने के साथ ही स्लिम डिजाइन के साथ आता है। यही वजह है कि यह उन यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प है जो लंबे बैकअप के साथ पोर्टेबल डिजाइन भी चाहते हैं। हालांकि बाजार में इस कीमत पर ज्यादा फास्ट और परफॉरमेंस वाले स्मार्टफोंस भी मौजूद हैं, लेकिन बैटरी बैकअप के मामले में Vivo T5 Pro आगे है।

जिस तरह से भारत में लगातर मोबाइल्स की कीमतें बढ़ रही है उम्मीद है आने वाले समय में मेमोरी कॉम्पोनेंट्स की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिसका असर दूसरे स्मार्टफोंस पर भी देखने को मिल सकता है। हम आपको आगे भी दाम बढ़ने या कम होने के अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।










