vivo T5 Pro 5G हुआ 7,000 रुपये तक महंगा, जानें अब कितने में मिलेगा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/vivo-t5-pro-battery.jpg

Vivo स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को एक बार फिर बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि vivo T5 Pro 5G की कीमत में कंपनी ने बढ़ोतरी कर दी है। यह प्राइस हाइक फोन के दोनों वैरियंट पर लागू हुआ है। नई कीमतें 19 अगस्त 2026 यानी आज से लागू हो गई हैं। बता दें कि पिछले कुछ महीनों से वीवो सहित कई कंपनियों ने अपने मोबाइल्स पर प्राइस हाइक किया है। यह बढ़ती कॉम्पोनेंट कॉस्ट के चलते हो रहा है। यहीं नहीं नए फोंस भी महंगे ही लॉन्च हो रहे हैं। आइए, आगे T5 Pro 5G की नई कीमत जानते हैं।

vivo T5 Pro 5G नई कीमत

ब्रांड की वेबसाइट के अनुसार vivo T5 Pro 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट की पुरानी कीमत 35,999 रुपये थी। जिसे बढ़ाकर 41,999 कर दिया गया है। यानी इस मॉडल की कीमत में 6,000 रुपये बढ़े हैं। वहीं, फोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 39,999 रुपये से बढ़कर 46,999 रुपये हो गई है। यानी इस मॉडल पर 7,000 रुपये का प्राइस हाइक किया गया है। यह नई कीमतें 19 अगस्त से लागू हैं।

vivo T5 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस

vivo T5 Pro 5G की सबसे बड़ी खूबी बड़ी बैटरी है। फोन में 9,020mAh की बैटरी दी गई है। इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W FlashCharge तकनीक मिलती है। फोन को डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 + IP69 रेटिंग मिली है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2 और OTG जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

vivo T5 Pro 5G में 6.83 इंच की 1.5K Q10+ AMOLED फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और गेमिंग के दौरान स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है।

परफॉरमेंस के लिए vivo T5 Pro 5G में 4nm प्रोसेस पर बना Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट 2.7GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन Android 16 आधारित OriginOS 6.0 पर रन करता है। स्मार्टफोन में 7,000mm² Vapor Cooling Chamber दिया गया है। इससे लंबे समय तक गेमिंग के दौरान डिवाइस के तापमान को सही रखा जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए vivo T5 Pro 5G फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX882 सेंसर है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

6,000 से 7,000 रुपये बढ़ने के बाद vivo T5 Pro 5G अलग सेगमेंट का हिस्सा बन चुका है। इसलिए आप इसे लेने से पहले इसी सेगमेंट में उपलब्ध दूसरे स्मार्टफोंस की कीमत और फीचर्स की तुलना जरूर कर सकते हैं। हम आपको आगे भी कीमत में उतार-चढ़ाव होने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।