7200mAh बैटरी वाले vivo 5G फोन की सेल शुरू, 2 हजार का डिस्काउंट मिलेगा T5x पर

Join Us icon

vivo T5x 5G फोन आज से इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। जो लोग 20 हजार तक स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं उनके लिए यह लेटेस्ट 5जी फोन बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह वीवो का बड़ी 7200mAh battery वाला मोबाइल है जिसमें 8GB RAM की ताकत और मजबूत मिलिट्री ग्रेड बॉडी मिलती है। वहीं 50MP मेन कैमरा और 32MP Selfie सेंसर इसे बढिया कैमरा वाला फोन भी बनाता है। वीवो टी5एक्स प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स सहित फोन में मिल रही डील की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

वीवो टी5एक्स 5जी फोन इंडिया में कुल तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 18,999 रुपये है। वहीं वीवो का 8GB RAM वाला 5जी फोन 128GB स्टोरेज के साथ 20,999 रुपये में और 256GB मेमोरी वाला फोन 22,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। मार्केट में यह मोबाइल Star Silver और Cyber Green कलर में बिकेगा।

फोन पर मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो कंपनी इस नए वीवो 5जी फोन को 2,000 रुपये की छूट के साथ बेचेगी। यह बैंक डिस्काउंट होगा जिसका फायदा HDFC, SBI और Axis बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर ​मिलेगा। वहीं अगर आपके पास इन बैंक के कार्ड्स नहीं हैं तो भी UPI Payment करने पर 2 हजार का डिस्काउंट मिलेगा। vivo T5x 5G को कंपनी वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो टी5एक्स 5जी फोन MediaTek Dimensity 7400 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.0GHz से लेकर 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी का दावा है कि नया वीवो 5जी फोन 1 मिलियन AnTuTu score अचीव कर सकता है। गेमिंग के शौकिन लोगों के लिए इसमें 4D Game Vibration और Game Voice Changer जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

vivo T5x 5G 7200mAh battery सपोर्ट करता है जो इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी यूएसपी है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह 40 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकती है। वीवो ने नए स्मार्टफोन को 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। वीवो टी5एक्स रिवर्स चार्जिंग तकनीक से लैस है जो इसे पावरबैंक भी बनाती है।

वीवो टी5एक्स 5जी फोन को MIL-STD-810h मिलिट्री सर्टिफाइड बॉडी पर पेश किया गया है जो जमीन पर गिरने पर भी सुरक्षित रहेगा। यह मोबाइल IP69+ रेटिंग के साथ आया है जो धूल व पानी से बचाने के साथ ही -20 डिग्री की ठंड और 50 डिग्री की गर्मी में भी सुरक्षित रख सकता है। फोन में मॉइस्चर डिटेक्शन फीचर भी दिया गया है जो मोबाइल के अंदर घुसे पानी को बाहर निकाल फेंकता है।

vivo-t5x-5g-geekbench-india-launch-march-17

vivo T5x 5G फोन में 1080 × 2344 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.76-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 382ppi पिक्सल डेंसिटी और 1200निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को वैड हैंड टच तकनीक से लैस किया है जिसके चहते गीली उंगलियों से भी मोबाइल टच काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए vivo T5x 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.45 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो मोबाइल 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here