
Vivo V40e और Motorola Edge 50 दोनों ही फोन कुछ समय पहले ही लॉन्च हुए हैं। जब इनकी तुलना की जाए तो हमारा ख्याल शायद सबसे पहले परफॉर्मेंस पर नहीं जाता है। क्योंकि, ये ब्रांड्स अपने कैमरे की गुणवत्ता और स्टाइलिश डिजाइन के लिए अधिक जाने जाते हैं। लेकिन ये न भूलें कि दैनिक उपयोग के लिए प्रदर्शन बेहद महत्वपूर्ण है और जो फोन अच्छा प्रदर्शन करते हैं, वे अधिक समय तक पसंद किए जाते हैं। तो आज हम Vivo V40e और Motorola Edge 50 की तुलना में उनके परफॉर्मेंस को टेस्ट करने जा रहे हैं, ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि कौन सा डिवाइस अधिक पावरफुल है।
Vivo V40e Vs Motorola Edge 50 (वर्तमान कीमत):
| Vivo V40e | Motorola Edge 50 |
| 8GB+128GB: 28,999 रुपये | 8GB+256GB 27,999 रुपये |
| 8GB+256GB: 30,999 रुपये | – |
इस लेख में:
Toggleगीकबेंच
गीकबेंच 6 एक प्रसिद्ध टूल है जो फोन के चिपसेट के प्रदर्शन को मापने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह सिंगल-कोर स्कोर उन कार्यों पर असर डालते हैं, जैसे वेब ब्राउजिंग और ऐप्स को तेजी से खोलना, जबकि मल्टी-कोर स्कोर गेमिंग या फोटो और वीडियो एडिटिंग के लिए अधिक महत्वपूर्ण होते हैं। यदि आप गीकबेंच परिणामों पर नजर डालें, तो आप देखेंगे कि Motorola Edge 50 को थोड़ी बढ़त हासिल है।
हालांकि दोनों में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन यह दिखाता है कि Motorola Edge 50 का सीपीयू प्रदर्शन Vivo V40e से थोड़ा बेहतर है। Edge 50 के साथ परफॉर्मेंस में मामूली बढ़त की उम्मीद की जा सकती है, लेकिन यह कोई बड़ा बदलाव नहीं लाएगा।
| Vivo V40e | Motorola Edge 50 |
| Single-core: 962 | Single-core: 1117 |
| Multi-core: 2892 | Multi-core: 3048 |
वीनर : Motorola Edge 50
अंतूतू
AnTuTu बेंचमार्क, गीकबेंच की तुलना में और ज्यादा विस्तार से असिस्टमेन्ट प्रदान करता है, जिसमें सीपीयू, जीपीयू, मेमोरी और समग्र उपयोगकर्ता अनुभव का मूल्यांकन किया जाता है। दोनों फोन के स्कोर काफी आसपास ही हैं, जिसमें केवल 30,000 का अंतर है, जो आमतौर पर बहुत मायने नहीं रखता। आप इन दोनों फोन के प्रदर्शन को लगभग बराबर मान सकते हैं।
दोनों में जो कुछ प्रमुख अंतर हैं वो इस प्रकार है कि, Motorola Edge 50 सीपीयू (257215 बनाम 202622), जीपीयू (163705 बनाम 147336), और मेमोरी प्रदर्शन (161221 बनाम 131652) में बेहतर है। सीपीयू स्कोर गीकबेंच के परिणामों की पुष्टि करता है और मजबूत जीपीयू प्रदर्शन के साथ Motorola Edge 50 अधिक चुनौतीपूर्ण कार्यों, जैसे गेमिंग, को बेहतर तरीके से संभाल सकता है।
| Vivo V40e | Motorola Edge 50 |
| AnTuTu score: 670195 | AnTuTu score: 714295 |
वीनर: टाई
सीपीयू थ्रॉटलिंग
किसी स्मार्टफोन का चिपसेट भारी दबाव में कैसा प्रदर्शन करता है। यह जानने का सबसे सही तरीका सीपीयू थ्रॉटल टेस्ट है। Burnout बेंचमार्क ऐप का उपयोग करके, हम दोनों फोन्स को थर्मल थ्रॉटलिंग की सीमा तक ले जाते हैं ताकि उनके वास्तविक प्रदर्शन की स्पष्ट तस्वीर मिल सके। Vivo V40e 62.6 प्रतिशत प्रदर्शन बनाए रखने में सक्षम है, जो Motorola Edge 50 के 77 प्रतिशत की तुलना में काफी कम है। इसका मतलब है कि Motorola Edge 50 तनाव में बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने में सक्षम है।
| Vivo V40e | Motorola Edge 50 |
| पीक परफॉर्मेंस आउटपुट: 62.6 प्रतिशत | पीक परफॉर्मेंस आउटपुट: 77 प्रतिशत |
वीनर : Motorola Edge 50
गेमिंग
हमने दोनों फोन्स के गेमिंग प्रदर्शन का परीक्षण COD: Mobile, Real Racing 3, और BGMI को 30 मिनट तक खेलकर किया है। Vivo V40e ने Motorola Edge 50 की तुलना में थोड़ा बेहतर गेमिंग प्रदर्शन दिखाया है। यहां दोनों फोन्स के गेमिंग प्रदर्शन को दर्शाया गया है और परिणाम काफी चौंकाने वाले हैं।
| Games | Game settings | Vivo V40e FPS | Motorola Edge 50 FPS |
| COD: Mobile | High graphics + Max frames | 56FPS average | 53FPS average |
| Real Racing 3 | Standard | 57.3FPS average | 56.5FPS average |
| BGMI | HDR graphics + Ultra frames | 37FPS average | 35FPS average |
यदि थर्मल की बात करें तो, 1.5 घंटे तक गेम खलेने के दौरान Vivo V40e के आंतरिक तापमान में कुल 12.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज हुई, जबकि Motorola Edge 50 का तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा पाया गया है जो लगभग दोगुना है। किसी भी डिवाइस के लिए थर्मल नियंत्रण महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह इंटरनल कोम्पनेंट्स को लंबे समय तक सुधारने में मदद करता है, और इसी के साथ फोन की उम्र भी बढ़ती है।
वीनर : Vivo V40e
निष्कर्ष
दोनों फोन्स के प्रदर्शन की तुलना में कुछ चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। जहां Motorola Edge 50 बेंचमार्क्स में Vivo V40e पर हावी रहा, है। वहीं गेमिंग प्रदर्शन और थर्मल प्रबंधन में Vivo V40e आगे बढ़ गया है। चूंकि वास्तविक दुनिया के परीक्षण हमें अधिक सटीक तस्वीर प्रदान करते हैं, Vivo V40e गेमिंग कार्यों के लिए बेहतर प्रदर्शन करता है। इसलिए, यदि आप ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो गेमिंग के लिए अच्छा हो, तो Vivo V40e सबसे अच्छा विकल्प है। दूसरी ओर, Motorola Edge 50 सामान्य उपयोगकर्ताओं के लिए एक मजबूत विकल्प है।





















