200MP कैमरा वाले मिड रेंज फोन Vivo V60e की सेल शुरू, जानें कीमत, ऑफर्स, स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon

वीवो ने हाल ही में भारत में अपना 200MP कैमरा वाला मिड रेंज स्मार्टफोन Vivo V60e 5G लॉन्च किया है। इसे लेने की इच्छा रखने वाले यूजर्स आज से इसे खरीद पाएंगे क्योंकि सेल शुरू हो गई है। यह फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। यह डिवाइस कई ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है। आइए, आगे Vivo V60e की कीमत, खूबियां और ऑफर्स विस्तार से जानते हैं।

Vivo V60e की कीमत 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के लिए 29,999 रुपये, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के लिए 31,999 रुपये और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के लिए 33,999 रुपये रखी गई है।

Vivo V60e को ग्राहक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगहों से खरीद सकते हैं। यह Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट, Flipkart, Amazon और पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। फोन दो कलर ऑप्शन Elite Purple और Noble Gold में आता है।

ऑफर्स की बात करें तो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर ग्राहकों को HDFC, ICICI, Axis Bank और SBI के सेलेक्ट कार्ड्स पर फ्लैट 10% इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा 10% तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल जाएगा। यूजर्स 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी चुन सकते हैं। इसके साथ 1 साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी और Vivo TWS 3e ईयरबड्स मात्र 1,499 रुपये में खरीदने का मौका मिल सकता है।

रिटेल स्टोर्स से खरीदारी करने पर भी ग्राहकों को 10% तक का कैशबैक, 12 महीने का जीरो डाउन पेमेंट ऑप्शन और 1 साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी का फायदा मिलेगा। इसके अलावा 10% एक्सचेंज बोनस, फ्री डिवाइस प्रोटेक्शन का लाभ भी दिया जा रहा है।

Vivo V60e में 200MP का मेन कैमरा, 50MP सेल्फी कैमरा, 6.77-इंच क्वॉड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर और 6,500mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग मिल रही है। यह फोन IP68 + IP69 रेटिंग, AI फीचर्स, और Google Gemini सपोर्ट के साथ पेश हुआ है।

Vivo V60e उन ग्राहकों के लिए बेस्ट हो सकता है जो बढ़िया कैमरा और बड़ी लंबी बैटरी सहित अच्छा परफॉरमेंस तलाश रहे हैं। यह फोन OPPO K13 Turbo, Motorola Edge 60 Pro और realme P3 Ultra जैसे मोबाइल्स के साथ मुकाबला कर सकता है। हालांकि, अपने 200MP कैमरा, 90W चार्जिंग और IP69 प्रोटेक्शन की वजह से Vivo V60e आगे रह सकता है।

यदि आप भी Vivo V60e 5G फोन लेना चाहते हैं तो ऑफर के साथ ये अच्छा विकल्प है। आप इसे खरीद सकते हैं। उम्मीद करते हैं आपको यह सेल और ऑफर की जानकारी पसंद आई होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here