
अपडेट – वीवो वी70 सीरीज अनाउंस हो गई है। Vivo V70 का प्राइस जहां 45,999 रुपये से शुरू होता है वहीं Vivo V70 Elite का स्टार्टिंग प्राइस 51,999 रुपये हैं। वी70 एलिट की फुल डिटेल्स (यहां क्लिक) कर और वी70 की जानकारी (यहां क्लिक) कर पढ़ सकते हैं।
वीवो वी70 सीरीज इंडिया लॉन्च के लिए तैयार है। इस सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन Vivo V70 और Vivo V70 Elite भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे। वीवो 19 फरवरी को राजधानी दिल्ली में एक बड़े ईवेंट का आयोजन कर रही है जिसके मंच से वीवो वी70 और वी70 एलिट का प्राइस और सेल डेट की जानकारी दी जाएगी। यह फोन लॉन्च ईवेंट आप अपने मोबाइल पर भी लाइव देख सकते हैं जिसका तरीक हमने आगे बताया है।
Vivo V70 series इंडिया लॉन्च ईवेंट 19 फरवरी की दोपहर 12 बजे शुरू होगा। कंपनी इस लॉन्च ईवेंट का लाइव टेलीकॉस्ट करेगी। ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब चैनल पर इसे लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। नीचे दिए गए विंडो लिंक पर क्लिक करके भी आप Vivo V70 और Vivo V70 Elite इंडिया लॉन्च 91मोबाइल्स की वेबसाइट पर ही लाइव देख सकते हैं।
बीते दिनों लीक में वीवो वी70 सीरीज की कीमत सामने आ चुकी है। इसके अनुसार Vivo V70 के बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB Storage दी जा सकती है जिसका प्राइस 45,999 रुपये हो सकता है। वहीं 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 49,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। इसी तरह Vivo V70 Elite का स्टार्टिंग प्राइस 51,999 बताया गया है जिसमें 8GB RAM + 256GB Storage मिलेगी। इसके 12GB RAM वाले 5G फोन को 256GB मेमोरी के साथ 56,999 रुपये और 512GB स्टोरेज के साथ 61,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।
Vivo V70 Elite सीरीज का पावरफुल स्मार्टफोन है जिसे क्वालकॉम के Snapdragon 8s Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं Vivo V70 5G फोन में क्वालकॉम का ही Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट लगाया गया है। दोनों ही स्मार्टफोंस को कंपनी LPDDR5X RAM पर लेकर आ रही है जिसके साथ UFS 4.1 Storage दी गई है।
वीवो के ये दोनों स्मार्टफोन 2750 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5K Ultra Clear डिस्प्ले सपोर्ट करते हैं। दोनों में flat AMOLED स्क्रीन का इस्तेमाल किया गया है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 4320Hz PWM डिमिंग, 459PPI, 1.07बिलियन कलर्स और HDR10+ के साथ ही 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलेगा। इनमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी लगाया गया है।
फोटोग्राफी के लिए वीवो वी70 सीरीज में कंपनी ने Zeiss camera का इस्तेमाल किया है। दोनों स्मार्टफोंस 50-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करते हैं। इनके बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है जिसमें 50-मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर के साथ 50-मेगापिक्सल Night Telephoto कैमरा और 8 मेगापिक्सल Wide-Angle एंगल लेंस लगाया गया है।
पावर बैकअप के लिए Vivo V70 और Vivo V70 Elite 5G फोन में 6500mAh Battery लगाई गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज करने के बाद मोबाइल में 40 घंटे तक की वीडियो स्ट्रीमिंग पाई जा सकेगी। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जाएगा। इस फोन में Bypass Charging तकनीक भी मिलेगी जो हैवी परफॉर्मेंस के दौरान बैटरी की जगह पर सीधे मदरबोर्ड को करंट सप्लाई करेगी।













