Dimensity 7300 चिप और 12GB RAM के साथ Vivo V70 Lite 5G हो सकता है लॉन्च, गूगल प्ले कंसोल पर हुआ स्पॉट

Join Us icon

Vivo V70 Lite 5G को लेकर नई जानकारी सामने आई है। यह डिवाइस 91mobiles द्वारा Google Play Console डेटाबेस पर स्पॉट हुआ है। इस लिस्टिंग के बाद माना जा रहा है कि Vivo जल्द ही अपनी V70 सीरीज में एक नया और किफायती 5G स्मार्टफोन जोड़ सकता है। खास बात यह है कि यह मॉडल मौजूदा Vivo V70, V70 Elite और V70 FE के बाद सीरीज का चौथा स्मार्टफोन बन सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Google Play Console लिस्टिंग में फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। जिसके अनुसार Vivo V70 Lite 5G फोन में MediaTek MT6878 चिपसेट दिया जा सकता है, जिसे MediaTek Dimensity 7300 के नाम से जाना जाता है। इसके साथ 8GB और 12GB RAM वैरियंट देखने को मिल सकते हैं। यह प्रोसेसर मिड-रेंज सेगमेंट को टारगेट करता है और डेली यूज, मल्टीटास्किंग के साथ अच्छा परफॉरमेंस दे सकता है।

लीक हुई इमेज की बात करें तो Vivo V70 Lite 5G फोन में फ्लैट डिस्प्ले और फ्लैट-एज फ्रेम डिजाइन देखने को मिल सकता है। कंपनी अपनी V-सीरीज में प्रीमियम डिजाइन देती है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि V70 Lite 5G में भी स्टाइलिश लुक देखने को मिल सकता है।

“Lite” ब्रांडिंग को देखते हुए माना जा रहा है कि यह फोन उन यूजर्स के लिए लाया जा सकता है। जो कम कीमत में V70 सीरीज का एक्सपीरियंस चाहते हैं। हालांकि यह बजट-फ्रेंडली मॉडल हो सकता है, लेकिन इसमें 5G कनेक्टिविटी और अच्छा परफॉरमेंस मिलने की उम्मीद है।

फिलहाल Vivo V70 Lite 5G के कैमरा, बैटरी, चार्जिंग और सॉफ्टवेयर सपोर्ट से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि Vivo पिछले कुछ सालों से अपने कैमरा ट्यूनिंग और प्रीमियम डिजाइन के लिए जानी जाती है। इसलिए आगे देखना होगा कि कंपनी कम कीमत वाले इस मॉडल में क्या प्रदान करती है।

vivo-v70-lite-5g-google-play-console-listing-specs

अगर Vivo इस फोन को मिड-रेंज में लॉन्च करता है, तो इसका मुकाबला मिड-रेंज सेगमेंट के कई स्मार्टफोंस से देखने को मिल सकता है। खास तौर पर Redmi Note Series, Realme Number Series और iQOO Z Series जैसे डिवाइस से टक्कर संभव है। हालांकि असल मुकाबला और डिटेल्स मिलने के बाद ही पता चल पाएगा। इसलिए आप आगे के अपडेट का वेट कर सकते हैं। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here