vivo V80 रिव्यू: सेग्मेंट का फुल पैकेज स्मार्टफोन, कैमरा है इसकी सबसे बड़ी ताकत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/10/vivo-v80-review.jpg

वीवो ने अक्टूबर महीने की शुरुआत में अपनी ‘वी’ सीरीज का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन vivo V80 इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 62,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था जिसमें 50MP Selfie कैमरा, 7200mAh बैटरी, 144Hz OLED डिस्प्ले, 8GB RAM और Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर की ताकत दी गई है। अपनी लुक और डिजाइन के लिए फेमस वीवो वी सीरीज का यह फोन ब्रांड की लैगेसी को कितना आगे ले जाता है, यह जानने के लिए हमने महीनाभर वी80 का इस्तेमाल किया। अपने यूजर एक्सपीरियंस और टेस्टिंग के आधार पर हमने vivo V80 रिव्यू पेश किया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

डिजाइन

vivo V80 को कंपनी ने Floating Camera मॉड्यूल पर बनाया है जो इसे रिफ्रेश लुक दे रहा है। बैक पैनल पर रेक्टेंगल शेप का कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें एक ओर जहां दो बड़े कैमरा रिंग लगे हैं वहीं, दूसरी साइड पर ओरा रिंग लाइट और zeiss की ब्रांडिग दी गई है। कंपनी ने इसे ट्रांसपेरेंट फिनिश पर पेश किया है जो फोन को प्रीमियम लुक देता है। वीवो वी80 को Sunrise Anthem, Horizon Blue और Stellar Black कलर में लाया गया है जिनमें से हमने सनराइज़ एंथम कलर मॉडल का इस्तेमाल किया। यह पहली झलक में ही दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींचने की क्षमता सकता है।

Sunrise Anthem मॉडल कुछ ऐसा बनाया गया है कि इसका बैक पैनल लाइट पड़ने पर रिफ्लेक्शन प्रदान करता है जिसे डिफरेंट कलर शेड मिलती है। वीवो वी80 की थिकनेस सिर्फ 7.69mm है जो इसे काफी स्लीम लुक देती है। वहीं मोबाइल के राउंडेड कॉर्नर इसकी ग्रिप को परफेक्ट बनाते हैं। एक हाथ से फोन चलाने के दौरान इसके किनारे उंगली पर चुभते नहीं है जो वाकई में आरामदायक है। इस डिजाइन के चलते 203 ग्राम हो वजन होने के बावजूद यह मोबाइल बहुत ज्यादा भारी नहीं लगता है।

वीवो वी80 को मैटल फ्रेम पर बनाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। ड्यूरेबिलिटी की ही बात करें तो इस मोबाइल को 360-डिग्री ऑल-राउंड ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन प्राप्त है जो दर्शाता है कि अगर गलती से मोबाइल जमीन पर गिर भी गया तो टूटेगा नहीं। वहीं इस वीवो 5जी फोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। यानी पानी के अंदर फोन गिर गया तो भी खराब नहीं होगा। कह सकते हैं कि vivo V80 देखने में स्वीट और इस्तेमाल में सॉलिड है।

डिस्प्ले

vivo V80 स्मार्टफोन में 2750 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जो flat AMOLED पैनल पर बनी है। इस फोन स्क्रीन के लिए कंपनी ने VM9 Light-Emitting मटेरियल का इस्तेमाल किया है जो डिस्प्ले ब्राइटनेस मेंटेन करने के साथ-साथ बैटरी की खपत को भी कम करती है। यह फोन स्क्रीन 1 Nit की लो ब्राइटनेस तक जा सकती है जिसके चलते अंधेरे में या रात के समय रील्स देखते वक्त आँखों पर तनाव नहीं पड़ता है।

वीवो वी80 की डिस्प्ले पर 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। हाई रिफ्रेश रेट के चलते फोन चलाने का एक्सपीरियंस स्मूथ महसूस होता है। इसमें स्क्रॉलिंग बिना किसी लैग के मिली और मोशन ब्लर भी ना के बराबर ही रहा। हर तरह की ट्रांजिशन और एनिमेशन हमें स्मूथ ही मिले। वहीं धूप की रोशनी में भी फोन स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट देखने में कोई दिक्कत नहीं होती है। फोन में कलर शार्प और वाइब्रेंट दिखाई देते हैं। यूट्यूब देखनी हो या फिर ओटीटी, वीडियोज़ कलरफुल, क्रिस्प और ब्राइट दिखती हैं।

वीवो ने इस फोन में 6.59-इंच डिस्प्ले लगाकर फोन साइज को बिल्कुल परफेक्ट बनाया है। यह आसानी से हथेली में फिट हो जाता है और बिना परेशानी सिंगल हैंड यूज किया जा सकता है। वहीं फोन में मौजूद आई कंफर्ट एंड प्रोटेक्शन ​फीचर भी हमें काम का लगा। यह ब्राइटनेस को कंट्रोल करके और कलर टोन को अडजेक्ट करके यूजर्स को आराम देता है। बताते चलें ​कि यह वीवो 5जी फोन 3D ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है जो फास्ट और रिस्पांसिव है। फोन के स्क्रीन के चारों ओर दिए गए बेजल्स की चौड़ाई सिर्फ 0.125cm है जिससे फुलव्यू इमर्सिव एक्सपीरियंस मिलता है।

परफॉर्मेंस

वीवो वी80 5जी फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर लाया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8GHz से लेकर 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने के लिए इस मोबाइल में LPDDR4X RAM टेक्नोलॉजी दी गई है। यह वीवो फोन Extended RAM तकनीक से लैस है जो मोबाइल की 8जीबी फिजिकल रैम में 16जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 24GB RAM की ताकत देती है।

डेली यूज़ के दौरान हमें फोन परफॉर्मेंस से कोई शिकायत नहीं हुई। नॉर्मल इस्तेमाल से लेकर हैवी टास्क तक यह मोबाइल आसानी से हैंडल कर रहा था। सोशल मीडिया ऐप, ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग और बीजीएमआई गेमिंग को एक ही समय पर चालू करने के बाद भी वीवो वी80 ना तो स्लो हुआ और ना ही गर्म हुआ। ऐप स्वीचिंग बिल्कुल स्मूथ चली और हमें कहीं कोई लैग देखने को मिल नहीं मिला। फोन प्रोसेसर की पावर परखने के लिए हमने इसमे कुछ बेंचमार्क रन किए, जिनका स्कोर आप आगे देख सकते हैं।

बेंचमार्क टेस्ट टेस्ट स्कोर
AnTuTu 1356175
Geekbench Single-Core 1228
Geekbench Multi-Core 3604
PCMark Performance 10742
CPU Throttle 7%

vivo V80 में लगे 4300mm स्क्वायर अल्ट्रा लार्ज कूलिंग सिस्टम का फायदा मोबाइल गेमिंग में देखने को मिलता है। यह स्मार्टफोन हीट होने से रोकता है और हैवी प्रोसेसिंग के लिए डिवाइस में पनपने वाली गर्मी को तेजी से बाहर निकाल फेंकता है। इस फोन में X-axis linear motor और 4D Game Vibration मिलती है जो गेमिंग के दौरान बेहरतीन गेमिंग एक्सपीरियंस देने में मदद करती है। वीवो वी80 का गेमिंग रिजल्ट कैसा रहा, यह डिटेल आप नीचे लगी टेबल में देख सकते हैं।

गेमिंग टेस्ट BGMI COD
Max Graphics Ultra HDR Very High
Max FPS Extreme+ Ultra
तापमान में बढ़ोतरी (30 मिनट) 4.3 डिग्री 5.4 डिग्री
बैटरी में कमी (30 मिनट) 6 प्रतिशत 7 प्रतिशत

वीवो वी80 की एक बड़ी खूबी इसमें दिया गया OriginOS 7 है। यह ब्रांड का पहला स्मार्टफोन है जो इंडिया में ओरिजन ओएस 7 पर लाया गया है। यह एआई के मामले में एडवांस है। इसमें शामिल Jovi AI असिस्टेंट फाइल्स को पढ़ने और उनमें से जरूरी डिटेल्स निकालने में मदद करता है। वहीं सॉफ्टवेयर में दिए गए Fluid Motion और Spring Animation जैसे चेंज हमें निजी तौर पर अटरेक्टिव लगे और Stickit व Wiggle Theme फीचर्स भी अटरेक्टिव हैं। बताते चलें कि यह वीवो फोन 4 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लाया गया है।

कैमरा

वीवो ने अपने इस फोन में ZEISS कैमरा सेंसर लगाए हैं। फोटोग्राफी के लिए vivo V80 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.65 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल 3x Telephoto सेंसर और 115 डिग्री FoV वाले 8 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग यह वीवो 5जी फोन 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

डेलाइट फोटोग्राफी में वीवो वी80 की कैमरा परफॉर्मेंस बढिया रहती है। यह मोबाइल डिटेल्स को बखूबी कैप्चर करता है और तस्वीरों में शार्पनेस बनी रहती है। vivo V80 के कैमरा की कलर एक्यूरेसी हमें शानदार लगी और इस मोबाइल से खींची फोटोज़ में कॉन्ट्रास्ट, डायनामिक रेंज और एक्सपोजर सभी परफे​​क्टली बैलेंस्ड मिलते हैं। वीवो वी80 की फोटोज़ में कलर ब्राइट और पंची नजर आते हैं।

अगर आप पोर्ट्रेट फोटोग्राफी का शौक रखते हैं तो vivo V80 नैचुरल बैकग्राउंड ब्लर प्रदान करता है। फोरग्राउंड और बैंकग्राउंड के अंतर को बखूबी समझते हुए यह फोन बेहतरीन ऐज डिटेक्शन करता है। स्किन टोन और कलर नैचुरल आते हैं। वहीं अल्ट्रा वाइड कैमरे से ली गई फोटोज़ में भी वीवो वी80 शानदार कलर और कॉन्ट्रास्ट देता है। हमें डिटेलिंग में भी कोई कमी नहीं दिखी।

लो-लाइट फोटोग्राफी की बात करें तो वीवो वी80 कम रोशनी में भी अच्छी फोटो खींच सकता है। यह लाइट फ्लेयर और एक्सपोजर को शानदार तरीके से कंट्रोल करता है। हमें एक अच्छी बात यह भी लगी कि इस मोबाइल का कैमरा अंधेरे में खींची गई फोटोज़ में कहीं लिखे टेक्स्ट को भी ब्लर नहीं करता है। तस्वीरों में नॉइज बेहद कम नजर आता है। नाइट मोड ऑन हो या ऑफ, वी80 दोनों ही ​सिचुऐशन में बैलेंस्ड कलर आउटपुट रखता है।

फ्रंट कैमरा की बात करें तो vivo V80 का 50MP Selfie कैमरा भी बेहतर कलर एक्यूरेसी और ज्यादा नैचुरल स्किन टोन के साथ फोटोज़ क्लिक करता है। डिटेल्स और क्लैरिटी के मामले में इसे शानदार कहा जाएगा। डे लाइट और लो लाइट, दोनों कंडीशन में फोन का फ्रंट कैमरा सही काम करता है। फ्रंट फ्लैश अंधेरे में ब्राइट सेल्फी कैप्चर करने में मदद करती है।

वीवो वी80 के कैमरा के साथ कंपनी ने एआई फीचर्स भी शामिल किए हैं। इसमें AI Creation मोड दिया गया है जो किसी भी नॉर्मल सीन को एआई की मदद से बदल सकते हैं। दिवाली के मौके पर इसमें Diwali Portrait 2.0 फीचर भी दिया गया है और इसके अलावा Travel, Fantasy और Stage Anime जैसे एआई विजुअल्स ऑप्शन्स दिए गए हैं। ये कुछ ऐसे फीचर्स हैं जो फोन फोटोग्राफी को फन में बदल सकते हैं और यूजर को सोशल मीडिया के लिए परफेक्ट पोस्ट प्रदान कर सकते हैं।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए वीवो वी80 5जी फोन में तगड़ी 7200mAh बैटरी लगाई है। ब्रांड का दावा है कि सिंगल चार्ज में इस फोन पर तकरीबन 39 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम या फिर 14 घंटे का नेविगेशन टाइम पाया जा सकता है। रियल लाइफ यूज में हमने इस स्मार्टफोन को फुल चार्ज करने के बाद नॉर्मल तरीके से इस्तेमाल किया और यह मोबाइल 24 घंटे से भी ज्यादा देर तक काम कर गया है। इस दौरान कॉलिंग, चैटिंग और ऑडियो म्यूजिक सहित हल्की सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग भी शामिल थी।

vivo V80 की बैटरी क्षमता को बेंचमार्क के जरिये परखने के लिए हमने इसमें कुछ टेस्ट भी रन किए जिनका रिजल्ट आप नीचे देख सकते हैं :

टेस्ट रिजल्ट
PCMark Battery 18 घंटे, 36 मिनट
YoutTube Battery Drop (60 मिनट) 4%
COD:M Battery Drop (40 मिनट) 9%
BGMI Battery Drop (40 मिनट) 8%
Charging Time (20%-100%) 60 मिनट

इस इस वीवो 5जी फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। इसे सेगमेंट के सबसे तेज चार्जिंग स्पीड वाले फोन स्मार्टफोंस में से एक कहा जा सकता है। वहीं यह मोबाइल रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है जिसके चलते vivo V80 का पावरबैंक की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कुल मिलाकर बैटरी व चार्जिंग के मामले में आपको वीवो वी80 से किसी तरह की कोई शिकायत नहीं होगी।

निष्कर्ष

जैसा कि हमने शुरू में ही कहा, vivo V80 5G फोन ब्रांड की सीरीज लैगेसी को अच्छे से संभालता है। इस मोबाइल की सबसे बड़ी ताकत ही इसका कैमरा सेग्मेंट है। अगर आप फोन फोटोग्राफी का शौक रखते हैं तो वीवो वी80 आपके बहुत काम आएगा। कैमरा ऑप्टिमाइज़ेशन और एआई की ताकत मिलकर यूजर्स को सोशल मीडिया रेडी रिजल्ट देती है जो फोन को पैसा वसूल बनाती है। वहीं वीवो वी80 की लुक और डिजाइन भी इसे पसंद किए जाने की बड़ी वजह बनती है।

वीवो वी80 की बड़ी बैटरी लंबा साथ निभाती है और प्रोसेसिंग के ​मामले में भी यह मोबाइल औसत से उपर निकलता है। कुल मिलाकर अगर आप इस प्राइस रेंज में एक ‘फुल पैकेज’ खरीदना चाहते हैं तो vivo V80 को कंसीडर किया जा सकता है। अगर बैंक कार्ड या डील के साथ इस वीवो 5जी फोन का इफेक्टिव प्राइस 60 हजार से कम आ जाता है तो इसे चुनने में कोई बुराई नहीं है।