Vivo X200 Ultra का चाइना लॉन्च टाइमलाइन हुआ कंफर्म, जानें कैसे मिल सकते हैं स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon
Highlights

  • Vivo X200 Ultra जल्द ही चीन में आधिकारिक रूप से लॉन्च होने के लिए तैयार है।
  • यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन संभवतः Qualcomm के फ्लैगशिप SoC से लैस होगा।
  • डिवाइस के रियर में ट्रिपल कैमरा सिस्टम देखने को मिलेगा।

Vivo चीनी बाजार में Vivo X200 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह अपकमिंग डिवाइस अपने पूर्व मॉडल की तुलना में कई अपग्रेड्स के साथ आएगा। ब्रांड ने हाल ही में चीन में Weibo पोस्ट के जरिए Vivo X200S के लॉन्च को टीज किया था। वहीं, अब कंपनी ने आधिकारिक रूप से फ्लैगशिप X200 Ultra की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा कर दिया है।

Vivo X200 Ultra लॉन्च टाइमलाइन (चीन)

  • Vivo ने Boao Forum for Asia में Vivo X200 Ultra की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा किया है। जहां कंपनी ने अपना पहला मिक्स्ड-रियलिटी हेडसेट, Vivo Vision भी पेश किया है।
  • ब्रांड के अधिकारियों ने पुष्टि की कि यह आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन अप्रैल में चीनी बाजार में लॉन्च होगा। हालांकि सटीक लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है।
  • Vivo X200 Ultra को आधिकारिक रूप से “Boao Forum for Asia का आधिकारिक स्मार्टफोन” घोषित किया गया है।
  • कंपनी ने यह भी खुलासा किया कि यह डिवाइस इमेजिंग टेक्नोलॉजी में नवीनतम एडवांसमेंट्स के साथ आएगा।
  • हालांकि, Vivo ने X200 Ultra के ग्लोबल या भारतीय लॉन्च पर कोई टिप्पणी नहीं की है। जबकि हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, यह स्मार्टफोन केवल चीनी बाजार तक सीमित रह सकता है।
  • एक Vivo एग्जीक्यूटिव ने हाल ही में स्मार्टफोन के कैमरा मॉड्यूल को टीज किया है जिसमें ट्रिपल-कैमरा सेटअप की पुष्टि की गई है।
  • कंपनी ने इसके साथ ही Fujifilm के साथ एक नई पार्टनरशिप की घोषणा की, जो ZEISS ऑप्टिक्स के अलावा अतिरिक्त कैमरा एन्हांसमेंट्स प्रदान करेगी।
  • पोस्ट के अनुसार, डिवाइस में 200MP कस्टम Samsung ISOCELL HP9 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा।
    यह 85mm समकक्ष फोकल रेंज और एक बड़े अपर्चर के साथ आएगा। जिससे यह अपने पूर्व मॉडल की तुलना में 38% अधिक लाइट कैप्चर कर सकेगा।
  • पेरिस्कोप कैमरे में नई प्रिज्म टेक्नोलॉजी और विशेष लेंस कोटिंग भी दी जाएगी।
  • इसके अलावा, Vivo X200 Ultra में 50MP का 35mm प्राइमरी कैमरा और 50MP का 14mm अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। ये दोनों कैमरे Sony LYT 818 सेंसर से लैस होंगे। अल्ट्रा-वाइड सेंसर का साइज 1/1.28 इंच होगा, जो कि इंडस्ट्री-स्टैंडर्ड अल्ट्रा-वाइड मॉड्यूल से बड़ा होगा।

टिपस्टर Digital Chat Station ने हाल ही में Vivo X200 Ultra की प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है। यह स्मार्टफोन 6.82-इंच 2K LTPO BOE डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। डिवाइस को Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC द्वारा संचालित किया जाएगा। फोन में 6,000mAh से अधिक बैटरी दी जाएगी, जो 90W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, डिवाइस में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा और यह IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here