Vivo X200 Ultra का चाइना लॉन्च टाइमलाइन हुआ कंफर्म, जानें कैसे मिल सकते हैं स्पेसिफिकेशंस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/vivo-x200-ultra-china-launch-timeline-confirmed.jpg
Highlights

Vivo चीनी बाजार में Vivo X200 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह अपकमिंग डिवाइस अपने पूर्व मॉडल की तुलना में कई अपग्रेड्स के साथ आएगा। ब्रांड ने हाल ही में चीन में Weibo पोस्ट के जरिए Vivo X200S के लॉन्च को टीज किया था। वहीं, अब कंपनी ने आधिकारिक रूप से फ्लैगशिप X200 Ultra की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा कर दिया है।

Vivo X200 Ultra लॉन्च टाइमलाइन (चीन)

टिपस्टर Digital Chat Station ने हाल ही में Vivo X200 Ultra की प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है। यह स्मार्टफोन 6.82-इंच 2K LTPO BOE डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। डिवाइस को Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC द्वारा संचालित किया जाएगा। फोन में 6,000mAh से अधिक बैटरी दी जाएगी, जो 90W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, डिवाइस में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा और यह IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है।