vivo X300 FE MRP इंडिया लॉन्च से पहले ही लीक! देखें कितने रुपये का है फोन

Join Us icon

वीवो कंपनी आने वाली 6 मई को भारत में बड़ा ईवेंट आयोजन कर रही है। इस दिन ‘एक्स300 सीरीज’ के दो नए मोबाइल फोन vivo X300 FE और vivo X300 Ultra इंडिया में लॉन्च होंगे। एक्स300 अल्ट्रा जहां सीरीज का सबसे पावरफुल मॉडल बनकर आएगा वहीं एक्स300एफ कॉम्पैक्ट फोन के रूप में दस्तक देगा। मार्केट में आने से पहले इन्हीं में से एक वीवो एक्स300 एफई का प्राइस इंटरनेट पर लीक हो गया है। इस मोबाइल के रिटेल बॉक्स की फोटो सामने आ गई है जिसमें MRP का खुलासा हुआ है।

vivo X300 FE इंडिया प्राइस लॉन्च से पहले ही लीक हो गया है। टिपस्टर संजू चौधरी ने इस वीवो 5जी फोन के रिटेल बॉक्स की फोटो इंटरनेट पर शेयर कर दी है जिसमें रेट और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की गई पोस्ट में फोन के 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट वाला रिटेल बॉक्स दिखाया गया है। इसपर BOX MRP 1,19,999 रुपये लिखा गया है। यह Noir Black कलर मॉडल है।

लीक में फोन का एमआरपी (Maximum Retail Price) लीक हुआ है। पाठकों को बता दें कि यह किसी भी चीज का अधिकतम खुदरा मूल्य होता है। मोबाइल फोन के मामले में बॉक्स पर छपे रेट की तुलना में वह डिवाइस मार्केट में कम प्राइस पर ही बेचा जाता है। ऐसे में 12जीबी रैम और 256जीबी मेमोरी वाला vivo X300 FE 5G फोन इंडिया में 75 हजार से 80 हजार रुपये की रेंज में बेचा जा सकता है।

वीवो एक्स300 एफई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन इंडिया में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ पहले ही लॉन्च होगा। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी के अनुसार इसमें 3,161,598 AnTuTu Score मिल सकता है।

vivo X300 FE 5G फोन को 2640 x 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.31-इंच डिस्प्ले पर पेश किया जाएगा है। यह 1.5K रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन है जो flat AMOLED पैनल पर बनी है। फोन डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 4320Hz PWM डिमिंग और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है। इस विवो 5जी फोन की थिकनेस 7.99mm और वजन 190 ग्राम है।

पावर बैकअप के लिए वीवो एक्स300 एफई 5जी फोन 6500mAh battery सपोर्ट करता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है जिसके साथ 40W wireless फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। बताते चलें कि इंडिया में वीवो एक्स300 को 6040mAh बैटरी और एक्स300 प्रो में 6510mAh बैटरी पर लॉन्च किया गया था।

फोटोग्राफी के लिए vivo X300 FE 5G के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन बैक पैनल पर एफ/1.57 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल 3x periscope telephoto लेंस और 106° एफओवी वाला 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo X300 FE 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

ग्लोबल मार्केट में यह विवो 5जी फोन 5 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया है। यह IP68 + IP69 रेटिंग वाला फोन है जो वॉटर डैमेज से सुरक्षित रह सकता है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और NFC सहित IR blaster का सपोर्ट भी दिया गया है। vivo X300 FE 5G फोन के 5 बेस्ट फीचर्स आप (यहां क्लिक कर) पढ़ सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here