vivo X500 चीन में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ 50MP Zeiss कैमरा, जानें कीमत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/vivo-x500-launched-china-price-specifications.jpg

vivo ने अपनी X500 सीरीज के तहत तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। यह vivo X500, vivo X500 Pro और vivo X500 Pro Max नाम से चीन में लॉन्च हुए हैं। हम इस पोस्ट में X500 की बात कर रहे हैं। कंपनी ने इसे X-सीरीज में अब तक का सबसे पावरफुल स्टैंडर्ड मॉडल बताया है। नए स्मार्टफोन में MediaTek का पावरफुल प्रोसेसर, Zeiss के साथ को-इंजीनियर्ड कैमरा सेटअप, बड़ी बैटरी और AI फीचर्स दिए गए हैं। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और चीन की कीमत विस्तार से जानते हैं।

vivo X500 के स्पेसिफिकेशंस

vivo X500 में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट और Zeiss मास्टर कलर ट्यूनिंग सपोर्ट करती है। हाई रिफ्रेश रेट की मदद से स्क्रॉलिंग और गेमिंग के दौरान बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

परफॉरमेंस के लिए vivo X500 फोन में नया MediaTek Dimensity 9600M प्रोसेसर दिया गया है। बेहतर गेमिंग और थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें Ice Vein Fluid VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम लगा है। फोन में कंपनी की कस्टम V3+ इमेजिंग चिप भी दी गई है। जो कैमरा प्रोसेसिंग और इमेजिंग से जुड़े कामों में मदद कर सकती है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो vivo X500 Android 17 पर आधारित OriginOS 7 पर काम करता है। इसमें नए लिक्विड थीम्स और AI इंटरेक्टिव फीचर्स शामिल किए गए हैं।

vivo X500 में Zeiss के साथ को-इंजीनियर्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का Pro-ग्रेड Sony LYTIA 828 प्राइमरी सेंसर, 64MP का Pro-ग्रेड LYTIA 610 टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। टेलीफोटो कैमरा 3x जूम लेंस के साथ आता है। फोन का कैमरा 4K 120fps 10-bit Log/HLG वीडियो रिकॉर्डिंग और 8K लाइव शूटिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए vivo X500 में 7,500mAh की Blue Ocean बैटरी दी गई है। यह 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। बड़ी बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट फोन को प्रीमियम सेगमेंट में खास बना रहा है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में इन-डिस्प्ले 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो डुअल स्पीकर्स और IP68 व IP69 रेटिंग मिलती है। ये रेटिंग फोन को धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती हैं।

vivo X500 की कीमत

vivo X500 को चीन में तीन स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 5,499 चीनी युआन है। जो भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 79,000 रुपये होती है। कलर्स के मामले में डिवाइस Earth Echo, Sunny White, Dawn Pink और Dusk Black जैसे चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

vivo X500 के ग्लोबल या भारतीय लॉन्च को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हम अपडेट मिलते ही आपको जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।