Vivo Y05s Google Play Console पर लिस्ट, Vivo Y05 4G का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है फोन

Vivo अपनी Y-सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन पेश कर सकता है। क्योंकि अपकमिंग Vivo Y05s को गूगल प्ले कंसोल सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट पर देखा गया है। इस लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर सामने आया है। खास बात है कि इसका कोड नंबर Vivo Y05 4G के समान है। ऐसे में माना जा रहा है कि Vivo Y05s पुराने मॉडल का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके नाम और फीचर्स को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। आइए, आगे आगामी Vivo Y05s के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Vivo Y05s Google Play Console पर लिस्ट
Vivo Y05s स्मार्टफोन को गूगल प्ले कंसोल सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट पर देखा गया है। लिस्टिंग के अनुसार, इस अपकमिंग स्मार्टफोन का मॉडल नंबर V2668 है। वहीं, इसे V2556 कोड नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।
खास बात है कि Vivo Y05s और Vivo Y05 4G के मॉडल नंबर अलग हैं, लेकिन दोनों का कोड नंबर एक जैसा है। इससे लगता है कि कंपनी Vivo Y05 4G को नए नाम के साथ पेश कर सकती है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस समान होंगे या Vivo नए मॉडल में कुछ बदलाव करेगा।
संभावना है कि Vivo Y05s में Vivo Y05 4G जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं हालांकि, नए मॉडल में कम स्टोरेज ऑप्शन या कुछ फीचर्स में बदलाव भी किया जा सकता है। फिलहाल Google Play Console की लिस्टिंग से इन संभावित बदलावों की पुष्टि नहीं हुई है।
Vivo Y05 के स्पेसिफिकेशंस
Vivo Y05 में 6.74-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। जो HD+ रिजॉल्यूशन (1600 × 720 पिक्सल) और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।
Vivo Y05 फोन में T7225 प्रोसेसर दिया गया है। जो 12nm प्रोसेस पर बना है और 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6.0 पर रन करता है। इसमें 4GB LPDDR4X रैम और 64GB eMMC 5.1 स्टोरेज मिलता है। इसके साथ 4GB तक एक्सटेंडेड रैम और 2TB तक माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए Vivo Y05 में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं, पावर बैकअप के लिए इसमें 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
बताते चलें कि फिलहाल Vivo ने Y05s के लॉन्च और उपलब्धता को लेकर जानकारी नहीं दी है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में स्मार्टफोन के बारे में और जानकारी सामने आएगी। इसके आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।