
Vivo ने मलेशिया में एक और बजट 4G स्मार्टफोन Vivo Y11d 4G पेश कर दिया है। यह फोन बीते दिन ही आए Vivo Y05 4G के बाद आया है। दोनों में कई फीचर्स समान नजर आते हैं। नए फोन में ग्राहकों को Unisoc T7225 प्रोसेसर, 6,500mAh की BlueVolt बैटरी, 50MP रियर कैमरा जैसी कई खूबियां मिलेंगी। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंसा और प्राइस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Vivo Y11d 4G के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo Y11d 4G में 6.74 इंच का LCD पैनल मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600 × 720 पिक्सल है। यह वही स्क्रीन साइज और रिजॉल्यूशन है जो Vivo Y05 4G में देखने मिलता है।
Vivo Y11d 4G स्मार्टफोन Unisoc T7225 प्रोसेसर और दो रैम वेरिएंट्स में लाया गया है, जिसमें 4GB रैम के साथ 4GB वर्चुअल रैम और 6GB रैम के साथ 6GB एक्सटेंडेड रैम का सपोर्ट मिलता है। यानी कुल 12जीबी तक रैम का उपयोग किया जा सकता है। स्टोरेज के लिए 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन OriginOS 6 पर रन करता है।
कैमरा सेटअप में Vivo Y11d 4G फोन के रियर में 50MP का Ultra-Clear मेन कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Vivo Y11d 4G में 6,500mAh की बड़ी BlueVolt बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन को IP65 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षित रह सकता है। साथ ही इसमें SGS 5-Star Overall Unit सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए Vivo Y11d 4G में डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ डेडिकेटेड माइक्रोSD कार्ड स्लॉट मिलता है। इसके अलावा फोन में 4G LTE, ड्यूल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, USB 2.0 और GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि इसमें NFC सपोर्ट नहीं मिलता है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है।
कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Vivo मलेशिया की आधिकारिक वेबसाइट पर फिलहाल Vivo Y11d 4G फोन की कीमत लिस्टेड नहीं है। यह प्रोडक्ट पेज पर आउट ऑफ स्टॉक दिख रहा है। हालांकि कंपनी ने कंफर्म किया है कि इसे 14 फरवरी 2026 को घोषित किया जाएगा। कलर्स के मामले में यह स्मार्टफोन ब्लैक और प्लेटिनम कलर ऑप्शंस में मिलेगा।
यदि आप मलेशिया में हैं और एक सस्ते 4जी फोन की तलाश में हैं तो Vivo Y11d 4G को चुना जा सकता है। हालांकि कीमत आने के बाद ही आप इसे खरीद सकते हैं। इसलिए इंतजार करें और ऐसी ही खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।














