सस्ते प्राइस में 5500mAh बैटरी, 8GB RAM, 50MP कैमरा के साथ Vivo Y19sGT 5G ग्लोबली लॉन्च

Join Us icon
Highlights

  • Vivo Y19sGT में Dimensity 6300 5G प्रोसेसर है।
  • यह 6.74-इंच HD+ 90Hz LCD डिस्प्ले के साथ आता है।
  • इसमें 5500mAh बैटरी और 15W चार्जिंग दी गई है।

Vivo ने ग्लोबल मार्केट इंडोनेशिया में अपने लेटेस्ट बजट 5G स्मार्टफोन Vivo Y19sGT 5G को लॉन्च किया है। यह फोन बढ़िया डिजाइन, दमदार 5500mAh बैटरी, 8GB RAM, 50MP कैमरा, 6.74 इंच HD+ LCD डिस्प्ले, IP64 डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट बॉडी जैसे कई स्पेसिफिकेशंस से लैस होकर आया है। इसकी कीमत और फीचर्स इसे एक अच्छा किफायती 5G ऑप्शन बनाते हैं। आइए जानते हैं इसकी सभी खूबियां और कीमत कैसी रखी गई है।

Vivo Y19sGT स्पेसिफिकेशंस

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

Vivo Y19sGT 5G में प्रीमियम और मॉडर्न लुक देने के लिए क्रिस्टलाइन मैट फिनिश है। यह फोन दो कलर ऑप्शन Green Jade और Purple Crystal में आता है। इसकी मोटाई केवल 8.19mm है और वजन 199 ग्राम है। साथ ही, फोन को IP64 डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट सर्टिफिकेशन मिला हुआ है, जो इसे हल्की बारिश और धूल से सुरक्षित रख सकता है।

डिस्प्ले

Vivo Y19sGT 5G स्मार्टफोन में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है, इस पर 1600 x 720 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 570 निट्स तक जाती है और यह 70% NTSC कलर गमट को सपोर्ट करता है। जबकि स्क्रीन की पिक्सल डेंसिटी 260PPI है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Vivo Y19sGT 5G में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो 6nm की तकनीक पर आधारित है। यह ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जिसमें दो हाई-परफॉर्मेंस कोर 2.4GHz की स्पीड पर और छह पावर-एफिशिएंट कोर 2.0GHz की स्पीड पर काम करते हैं। यह स्मार्टफोन Funtouch OS 15 पर रन करता है, जो कि Android 15 पर आधारित है।

रैम और स्टोरेज

Vivo Y19sGT 5G तीन वेरिएंट्स में आता है जिसमें 6GB + 128GB, 8GB + 128GB, और 8GB + 256GB शामिल हैं। इसमें LPDDR4X रैम और eMMC5.1 टाइप स्टोरेज का उपयोग हुआ है। फोन में 8GB तक का एक्सटेंडेड रैम सपोर्ट है। इसके अलावा, स्टोरेज को 2TB तक का माइक्रो SD कार्ड लगाकर बढ़ाया भी जा सकता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Vivo Y19sGT 5G फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर (f/1.8) और 0.08MP का डेप्थ सेंसर (f/3.0) शामिल है। इसमें रियर फ्लैश लाइट भी दी गई है। कैमरा फीचर्स में नाइट मोड, पोर्ट्रेट, स्लो मो, टाइम-लैप्स, प्रो मोड और डॉक्युमेंट स्कैन जैसे मोड्स शामिल हैं। वहीं, फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा (f/2.2) दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

Vivo Y19sGT 5G में 5500mAh की बड़ी Li-ion बैटरी लगी है, इसके साथ 15W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन तेजी से चार्ज होता है। वहीं, चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

अन्य

फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है और इसमें 2 नैनो सिम + 1 माइक्रोSD स्लॉट दिया गया है। यह Dual SIM Dual Standby (DSDS) को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें Wi-Fi (2.4GHz/5GHz), Bluetooth 5.4, NFC, FM रेडियो, और USB 2.0 Type-C की सुविधा मिलती है। फोन में OTG सपोर्ट भी है। यही नहीं इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं।

Vivo Y19sGT 5G कीमत और उपलब्धता

Vivo Y19sGT 5G को इंडोनेशिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। आप नीचे प्राइस डिटेल्स देख सकते हैं:

  • 6GB + 128GB – Rp1,999,000 (लगभग 10,500 रुपये)
  • 8GB + 128GB – Rp2,199,000 (लगभग 11,600 रुपये)
  • 8GB + 256GB – Rp2,399,000 (लगभग 12,700 रुपये)
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here