भारत में Vivo Y400 Pro स्मार्टफोन का लॉन्च हुआ कंफर्म, जानें कैसे मिलेंगे फीचर्स

Join Us icon
Highlights

  • Vivo Y400 Pro स्मार्टफोन इसी महीने के अंत तक पेश हो सकता है।
  • इसमें मीडियाटेक Dimensity 7300 चिपसेट मिल सकता है।
  • यह 90W फास्ट चार्जिंग और 5,500mAh बैटरी से लैस हो सकता है।

वीवो का आगामी स्मार्टफोन Vivo Y400 Pro पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है इसे लेकर कुछ दिन पहले स्पेसिफिकेशन से जुड़ा लीक सामने आया था। वहीं, अब ब्रांड ने कंफर्म कर दिया है कि नया स्मार्टफोन भारतीय बाजार में जल्द ही पेश किया जाएगा। डिवाइस के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर टीजर जारी किया गया है। जिसमें लुक भी सामने आया है। आइए, आगे आपको लेटेस्ट टीजर और संभावित फीचर्स के बारे में डिटेल देते हैं।

Vivo Y400 Pro लॉन्च टीजर

  • सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सामने आए टीजर में आप नीचे देख सकते हैं कि Vivo Y400 Pro स्मार्टफोन को कमिंग सून के साथ दर्शाया गया है।
  • टीजर वीडियो में फोन की एक झलक भी दिखाई गई है। जिसमें यह डिवाइस वाइट कलर ऑप्शन में नजर आ रहा है।
  • हालांकि अभी ब्रांड ने लॉन्च डेट कंफर्म नहीं की है, लेकिन लग रहा है कि यह स्मार्टफोन इसी महीने के अंत तक पेश हो सकता है।

Vivo Y400 Pro स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

बता दें कि Vivo Y400 Pro फोन को लेकर पूर्व में स्पेसिफिकेशन से जुड़ा लीक सामने आया था जिसमें पता चला था कि फोन में कैसे फीचर्स मिल सकते हैं चलिए आगे जानते हैं इसकी संभावित खूबियां:

  • 6.77 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले
  • मीडियाटेक Dimensity 7300 चिप
  • 50MP डुअल रियर कैमरा
  • 32MP सेल्फी कैमरा
  • 90W फास्ट चार्जिंग
  • 5,500mAh बैटरी

डिस्प्ले: Vivo Y400 Pro में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है।

प्रोसेसर: फोन में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट मिलने की बात सामने आई है। यह एक पावरफुल मिड-रेंज प्रोसेसर है, जो मल्टीटास्किंग और सामान्य गेमिंग के लिए उपयुक्त रह सकता है।

बैटरी और चार्जिंग: Vivo Y400 Pro में 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जिसे 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इस तेज चार्जिंग से फोन को कुछ ही मिनटों में पर्याप्त बैकअप मिल सकेगा।

रैम और स्टोरेज: यह डिवाइस 8GB RAM और 128GB स्टोरेज और 256GB स्टोरेज वैरियंट भी पेश किया जा सकता है।

कैमरा सेटअप:फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 मेन सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल bokeh लेंस मिलने की उम्मीद है। वहीं लीक के अनुसार इस वीवो 5जी फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

एआई फीचर्स: लीक के अनुसार वीवो वाई400 प्रो 5जी फोन में AI Transcript Assist, AI Superlink, AI Note Assist, AI Screen Translation, Vivo Live Call Translation, AI Live Text और Circle to Search जैसे फीचर्स मिलेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here