
वीवो इंडिया ने मार्च की शुरूआत में ही अपनी वाई सीरीज़ के सस्ते स्मार्टफोन वाई91 की कीमत में सीधे 1,000 रुपये की कटौती की थी। वीवो वाई91 कंपनी के सबसे सस्ते वॉटरड्रॉप नॉच वाले फोन में से एक है। यह फोन जहां 10,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था वहीं प्राइज़ कट के बाद वाई91 को 9,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वाई91 के बाद अब कंपनी ने अपने फैन्स को एक और तोहफा देते हुए वाई सीरीज़ के ही तीन और स्मार्टफोन वेरिएंट्स की कीमत में कटौती कर दी है। वीवो ने अपने तीनों ही स्मार्टफोंस का दाम 1,000 रुपये कम किया है। जिसके बाद आज यानि 15 मार्च से ही इन स्मार्टफोंस को घटी हुई नई कीमतों पर खरीदा जा सकता है।
ये स्मार्टफोंस हुए सस्ते
वीवो ने अपनी वाई सीरीज़ के स्मार्टफोंस की कीमतें कम की है। सबसे पहले वीवो वाई95 की बात करें तो कंपनी द्वारा यह स्मार्टफोन 15,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इस फोन की कीमत में एक हजार रुपये की कटौती की है, जिसके बाद वाई95 को अब 14,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 4जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वाले वाई93 को वीवो द्वारा 13,990 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन प्राइज कट के बाद अब यह फोन 12,990 रुपये में मिलेगा। वीवो ने वाई93 के ही एक और वेरिएंट की कीमत 1,000 रुपये कम की है। वाई93 के 3जीबी रैम व 64जीबी वेरिएंट को कंपनी द्वारा 12,990 रुपये में लॉन्च किया गया था परंतु अब कीमत में कटौती होने के बाद इसे सिर्फ 11,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
वीवो वाई95
वीवो वाई95 को 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो वाली वॉटरड्रॉप नॉच पर लॉन्च किया गया है जो 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22-इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित फनटच ओएस 4.5 पर पेश किया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन चिपसेट पर रन करता है। इंडिया में यह फोन 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध है। यह फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 3 कैमरा और क्वॉलकॉम के नए प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुए असूस के दो फोन
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो वाई95 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी तथा 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। डुअल सिम व 4जी वोएलटीई के साथ ही वीवो वाई95 पावर बैकअप के लिए 4,030एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इस फोन को स्टारी ब्लैक और नेब्युला पर्पल कलर में खरीदा जा सकता है।
वीवो वाई93
वाई93 को भी वीवो ने 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो वाली वॉटरड्रॉप नॉच पर लॉन्च किया गया है। यह फोन 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22-इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित फनटच ओएस 4.5 पर पेश किया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करता है। इंडिया में यह फोन 4जीबी रैम/32जीबी मैमोरी तथा 3जीबी रैम/64जीबी मैमोरी के दो वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है। यह भी पढ़ें : शाओमी ला रहा भारत में सबसे सस्ता फोन, 4,000 भी हो सकती है कीमत
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो वाई93 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी तथा 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। डुअल सिम, 4जी वोएलटीई व रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही वीवो वाई93 पावर बैकअप के लिए 4,030एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इस फोन को स्टारी ब्लैक और नेब्युला पर्पल कलर में खरीदा जा सकता है।






















