
इस साल फरवरी में Indian Ministry of Electronics and IT (MeitY) ने लोकप्रिय मीडिया प्लेइंग सॉफ्टवेयर VLC Media Player पर लगाया बैन हटा लिया है। इसका मतलब इसे डाउनलोड करने का ऑप्शन एक बार फिर यूजर्स को मिलने लगा है। लेकिन, आपको बता दें कि लगभग 9 महीने पहले बैन होने के समय भारत सरकार और न ही VideoLAN Project ने औपचारिक रूप से प्रतिबंध पर किसी भी जानकारी का खुलासा किया था। हालांकि, अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंटरनेट फ्रीडम फाउंडेशन (IFF) ने बताया है कि अब यह बैन हटा (VLC Player download ban lifted) लिया गया है।
9 महीने पहले बैन हुआ था VLC Player
आपको बता दें कि कंपनी ने अक्टूबर में सरकार को एक लीगल नोटिस भेजा था, जिसमें यह बैन लगाने की वजह की पूरी जानकारी मांगी गई थी। वहीं, नोटिस में कहा गया था कि अगर सरकार यह बैन लगाने की पूरी वजह नहीं बताएगी तो उसपर कानूनी कार्रवाई करेगी। वहीं, कंपनी का आरोप था कि सरकार ने बिना किसी ठोस वजह के इस मीडिया प्लेयर पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा कंपनी ने सरकार को चेतावनी भी दी कि यदि वे प्रतिबंध के लिए उचित औचित्य प्रदान नहीं करते हैं, तो वीडियोलैन आगे की कार्रवाई करेगी।
अब ऐसा लगा रहा है कि कंपनी ने अब अपनी बेगुनाही साबित कर दी है और अपनी सर्विस को फिर शुरू कर दिया गया है क्योंकि वीएलसी मीडिया प्लेयर एक बार फिर आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। वहीं, पहले VLC वेबसाइट तक पहुंचने का प्रयास करने वाले किसी भी यूजर्स को 404 Error प्राप्त हो रहा था।
VLC Media Player इंडिया में क्यों हुआ था बैन?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियोलैन ऐप को संदिग्ध व्यवहार के कारण बैन कर दिया गया था। यह देखते हुए कि कुछ साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने चीन में स्थित सिकाडा नामक एक हैकिंग संगठन पर मैलवेयर वितरित करने के लिए वीएलसी का उपयोग करने का आरोप लगाया, यह अनुमान लगाया जा सकता है कि सरकार ने आधिकारिक वेबसाइट से वीएलसी डाउनलोड करने पर प्रतिबंध लगा दिया होगा।
वहीं, ऐसे कई ऐप हैं जिन्हें भारत सरकार ने सुरक्षा चिंताओं को लेकर बैन कर दिया है। इस साल जुलाई में सरकार ने लोकप्रिय बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (बीजीएमआई) पर प्रतिबंध लगा दिया था। इतना ही नहीं भारत सरकार ने दो साल पहले 2020 में इसी कारण से टिकटॉक, वीचैट, यूसी ब्राउजर और अन्य सहित कई अन्य चीनी ऐप्स के साथ पबजी मोबाइल पर भी बैन लगा दिया था।




















