Vodafone Idea यूजर्स की बल्ले-बल्ले, 50GB डाटा प्लान में हुआ ये बड़ा बदलाव

Join Us icon

वोडाफोन आइडिया ने कुछ समय पहले 251 रुपए वाले प्रीपेड प्लान को पेश किया था। लॉन्च के समय यह प्लान सिर्फ कुछ ही सर्कल के लिए पेश किया गया था। लेकिन, अब यूजर्स को खुशखबरी देते हुए कंपनी ने इस प्लान को देश के सभी सर्कल्स में उपलब्ध कर दिया है। शुरुआत में यह प्लान चुनिंदा सर्कल में ही उपलब्ध था, जैसे गुजरात, बिहार, चेन्नई, हरियाणा, ओडिशा, तमिलनाडु, यूपी ईस्ट और केरल। लेकिन, अब इस बदलाव के साथ अब वोडाफोन आइडिया अपने सब्सक्राइबर्स को सभी 23 टेलीकॉम सर्कल्स में 251 रुपये का वर्क फ्रॉम होम प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहा है।

वोडाफोन के 251 रुपए वाला डाटा वाउचर में 28 दिन के लिए 50 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इस पैक में यूजर्स को सिर्फ डाटा मिलता है, कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलती। ज्यादा डाटा यूज करने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान काफी शानदार है। वहीं, वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों के लिए भी यह प्लान शानदार है। जो लोग टॉक-टाइम और एसएमएस बेनेफिट्स पाना चाहते हैं, उन्हें 251 रुपये के प्लान के साथ अतिरिक्त रीचार्ज कराने की जरूरत पड़ेगी। इसे भी पढ़ें: Airtel Vs Vodafone: जानें, 100 रुपए से कम में कौन सा रिचार्ज है बेस्ट

Airtel

अगर बात करें एयरटेल के 251 रुपये वाले डाटा वाउचर की इस वाउचर के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को कुल 50 जीबी 4 जी डाटा दे रही है। यह डाटा बिना किसी दैनिक लिमिट के आता है, जिसका यूज़ कभी भी कितना भी किया जा सकता है। इस पैक की बड़ी खासियत यह है कि Airtel ने इस वाउचर को वैलिडिटी फ्री रखा है। यानि इस पैक की कोई एक्सपायरी डेट नहीं है। इसे भी पढ़ें: Jio Vs Airtel Vs Vodafone: जानें 365 दिनों की वैधता वाला कौन सा प्लान है दमदार

यह वाउचर उपभोक्ता के टैरिफ प्लान के हिसाब से ही काम करेगा। यूजर अपने प्लान की वैधता के तहत ही 50 जीबी डाटा का यूज़ कर पाएंगे। उदाहरण के तौर पर यदि 28 दिनों वाला प्लान एक्टिव है तो 28 दिनों में 50 जीबी डाटा यूज़ करना होगा, इसी तरह यदि 365 दिन वाला प्लान एक्टिव है तो पूरे साल जब तक 50 जीबी डाटा में से कुछ एमबी डाटा भी बचा रहेगा तब तक यह चलता रहेगा। यहां आपको बता दें कि यदि पूरा डाटा यूज़ किए जाने से पहले प्लान की वैलिडिटी खत्म हो जाती है तो बचा हुआ डाटा भी वेस्ट चला जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here