
Vodafone Idea पिछले काफी दिनों अपने कुछ नए प्रीपेड प्लान को पेश कर रही है। इन प्लान की खास बात है कि इनमें डाटा इस्तेमाल करने की कोई डेली लिमिट नहीं है। प्लान में एक सीमित डाटा दिया जाता है, जिसका इस्तेमाल वैलिडिटी के खत्म होने तक कभी भी किया जा सकता है। ये प्लान उन लोगों के लिए खास हैं, जो वैसे तो कम ही डाटा यूज करते हैं लेकिन कभी कभी ज्यादा डाटा की जरूरत नहीं होती। इसलिए कंपनी के पास कम कीमत वाले कॉलिंग, डाटा और वैलिडिटी वाले कुछ कॉम्बो प्लान मौजूद हैं। आज हम आपको इन्हीं प्लान की जानकारी देने वाले हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 49 रुएप है।
Vi का 49 रुपए वाला प्लान
कंपनी के अनुसार 49 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 38 रुपए का टॉकटाइम दिया जाता है। इसके साथ ही यूजर्स को हमेशा कनेक्टिड रखने के लिए 100 MB मुफ्त डाटा भी दिया जा रहा है। इतना ही नहीं इस प्लान में यूजर्स को 14 दिन की वैधता भी मिलता है। हालांकि इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। यानी यूजर्स को लोकल और नेशनल कॉल्स पर प्रति मिनट 0.25 रुपये चार्ज किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें: ये रहे Vodafone Idea के 300 रुपए से कम के रिचार्ज, फ्री कॉलिंग और डाटा के साथ मिलेगा बहुत कुछ
Vi का 79 रुपए वाला प्लान
अपने लो-इनकम वाले ग्राहकों के लिए कंपनी के कॉम्बो वाउचर RC79 में 64 रुपए का टॉकटाइम और 200 MB इंटरनेट मिलता था, जिसकी वैधता 28 दिनों की होती थी। इस प्लान में भी ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। यानी यूजर्स को लोकल और नेशनल कॉल्स पर प्रति मिनट 0.25 रुपये चार्ज किए जाएंगे।
लेटेस्ट वीडियो: Most Important Factors to Consider Before Buying a 5G Phone
Vi का 95 रुपये वाला प्लान
कंपनी का यह प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें कॉलिंग और डाटा की बहुत ज़रूरत नहीं हैं, मगर वे काम कीमत में लंबी वैलिडिटी चाहते हैं। इस प्लान में यूज़र्स को कालिंग के लिए 74 रुपए का टॉकटाइम दिया जाता है। लोकल और नेशनल कॉलिंग के लिए यूजर्स से 2.5 पैसे/सेकेंड का चार्ज लिया जाता है। इसके अलावा 200MB डाटा भी दिया जाता है। प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की है। इसे भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vodafone Idea, जानें 30 दिन का प्लान किसका है बेस्ट
नोट: यह रिचार्ज अलग-अलग सर्किल में अलग-अलग बेनिफिट्स के हिसाब से आते हैं। हमने इन प्लान के उन लाभ की जानकारी दी है जो कि महाराष्ट्र और गोआ सर्किल में मिलते हैं।



















