
देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया (Vodafone Idea) ने अपने ग्राहकों को एक बार फिर बड़़ा तोहफा दिया है। दरअसल, कंपनी ने एक साथ 19 रिचार्ज पर अपने ग्राहकों को 2 जीबी तक मुफ्त डाटा देने का फैसला किया है। खास बात है कि इस फ्री डाटा को पाने के लिए प्रीपेड ग्राहकों को किसी प्रकार को कोई चार्ज नहीं देना होगा। वहीं, जिन प्लान के साथ यह मुफ्त डाटा ऑफर किया जा रहा है, उनमें से कई प्लान किफायती भी हैं। साथ ही जिन प्लान में फ्री डाटा दिया जा रहा है वह ढेर सारे डाटा और कॉलिंग के साथ OTT सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। आइए आगे आपको बतातें हैं किन प्लान में कैसे फ्री डाटा मिलेगा।
इन प्लान के साथ फ्री मिल रहा 2GB
आइए आपका आगे बताते हैं कि किन प्लान में फ्री में 2GB डाटा दिया जा रहा है। जिन प्लान में फ्री डाटा मिल रहा है उनमें-unlimited-501, unlimited-249, unlimited-599, unlimited-901, unlimited-449, unlimited-399, unlimited-699, unlimited-299, unlimited-701, unlimited-2595, unlimited-2399, unlimited-2595, unlimited-301, unlimited-499, unlimited-555, unlimited-1197, disney+ hotstar-501, disney+ hotstar-901, disney+ hotstar-701 और disney+ hotstar-2595 रिचार्ज शामिल हैं। इसे भी पढ़ें: ये हैं Vodafone Idea के 100 रुपए से कम वाले Recharge, फ्री मिलेगा Talktime और Data के साथ बहुत कुछ
ऐसे मिलेगा फ्री डाटा
अगर आप ऊपर बताए गए किसी भी रिचार्ज को कराते हैं तो फ्री डाटा का लाभ पाने के लिए आपको 121249 पर कॉल या ViApp पर जाना होगा। 2GB डाटा हर महीने दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea ने की Jio की बराबरी, 3GB डेली डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ लॉन्च किए ये दो Recharge
Vodafone Idea की लापरवाही
हाल ही में Vodafone Idea की बड़ी लापरवाही सामने आई थी, जिसमें कंपनी की ओर बिना डाक्यूमेंट वेरिफाई किए ही एक व्यक्ति को डुप्लीकेट सिम जारी कर के दे दी गई और वह डाक्यूमेंट उस व्यक्ति के थे भी नहीं। कंपनी की इस गलती के चलते व्यक्ति के अकाउंट से 68 लाख रुपये निकाल लिए गए। इस लापरवाही ही भरपाई करने के लिए अब कोर्ट के आदेश अनुसार वोडाफोन आइडिया को तकरीबन 28 लाख की रकम अब बतौर जुर्माना वापिस लौटानी पड़ेगी।






















