VI ने दिया JIO को करारा जवाब, अब इस रिचार्ज में डेली मिलेगा 4GB डाटा, जानें कैसे और कौनसा है यह प्लान

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/07/vodafone-idea.jpeg

Vi (वोडाफोन आइडिया) ने एक बरा फिर रिलायंस जियो को टेलीकॉम सेक्टर में कड़ी चुनौती पेश करते हुए अपने एक सबसे लोकप्रिय प्री-पेड प्लान के साथ डबल डाटा ऑफर पेश कर दिया है। दरअसल, Vi ने अपने 449 रुपये वाले प्री-पेड रिचार्ज को कंपनी की वेबसाइट पर डबल डाटा ऑफर के साथ लिस्ट कर दिया गया है। वोडाफोन आइडिया के इस प्लान में अब हर रोज 4 जीबी डाटा मिलेगा जो कि पहले 2 जीबी मिलता था। आइए आगे आपको इस प्लान में मिलने वाले दूसरे लाभ के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

VI का 449 रुपए का रिचार्ज

Vi के इस प्लान के फायदों की बात करें तो इसमें हर दिन 4 जीबी डाटा के अलावा सभी नेटवर्क पर अनिलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा Zee5 प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिल रहा है। यह सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए मिलेगा। इतना ही नहीं इस प्लान में भी रात के 12 बजे से सुबह 6 बजे तक फ्री डाटा मिलेगा। साथ ही Vi के एप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे। इसके अलावा ग्राहकों को रोज 100 SMS भी मिलेंगे और प्लान की वैधता 56 दिनों की है। इसे भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vodafone Idea, जानें 30 दिन का प्लान किसका है बेस्ट

VI पर 1.80 लाख करोड़ का कर्ज

वोडाफोन आइडिया पर फिलहाल 1.8 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है और मार्च तिमाही के दौरान 7,000 करोड़ रुपए के नुकसान के साथ वित्तीय मुश्किलें बढ़ रही है। वहीं, हाल ही में Kumar Mangalam Birla ने नॉन-एग्जिक्यूटिव चेयरमैन और डायरेक्ट पद से इस्तीफा दे दिया है। वोडाफोन आइडिया के बोर्ड ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। इसे भी पढ़ें: ये रहे Vodafone Idea के 300 रुपए से कम के रिचार्ज, फ्री कॉलिंग और डाटा के साथ मिलेगा बहुत कुछ

24 हजार करोड़ से ज्यादा का करना है भुगतान

कंपनी को अगले साल अप्रैल तक 24 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान करना है। फंडिंग के बिना कंपनी के लिए इसे पूरा कर पाना काफी मुश्किल है। यदि कंपनी के पास सारे ऑप्शन समाप्त हो जाते हैं तो खत्म होते भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में सिर्फ दो कंपनियां- रिलायंस जियो और एयरटेल ही बचेंगी। इससे पहले दूरसंचार क्षेत्र की निगरानी संस्था ‘टेलीकॉम वाचडॉग’ ने सरकार से कर्जग्रस्त वोडाफोन आइडिया की 8,292 करोड़ रुपये की बकाया राशि के भुगतान के लिए और समय देने के अनुरोध को खारिज करने की मांग की थी।