
दूरसंचार ऑपरेटर कंपनी Vodafone Idea (Vi) ने हाल ही में अपने सबसे सस्ते प्लान 49 रुपए को बंद कर ग्राहकों को बड़ा झटका दिया था। वहीं, अब एक बार फिर अपने यूजर्स को नाराज करते हुए कंपनी ने दो सर्किल में कुछ प्लान के अंदर मिलने वाला डाटा कम कर दिया है। न्यूज वेबसाइट टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट में इस बात की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार वोडाफोन आइडिया ने इसके लिए कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन, बदलाव कंपनी की वेबसाइट पर दिखाई दे रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अब अपने तीन प्लान्स के साथ डबल डाटा ऑफर नहीं कर रही है। Vodafone Idea आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तीन डबल डाटा प्लान पेश करती थी। यह प्लान 299 रुपए, 449 रुपए और 699 रुपए के थे, जिनमें डेली 4GB डाटा मिलता था, लेकिन अब इसके बजाय ये प्लान 2GB डाली डेटा ऑफर कर रही है। इसे भी पढ़ें: बुरी खबर! सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान के बाद Vodafone Idea ने बंद किए ये दो पॉपुलर प्लान

यह बदलाव पहले से ही लागू हो चुका है और इसे Vodafone Idea की वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है। इसके अलावा अगर बात करें इन सभी प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की तो वह पहले की तरह ही मिलते रहेंगे। वहीं इसके साथ ही उपयोगकर्ताओं को अभी भी कंपनी से ‘वीकेंड डेटा रोलओवर’ और ‘बिंज ऑल नाइट’ बेनिफिट मिलते रहेंगे।
इन तीनों प्लान्स के साथ मुफ्त ओवर-द-टॉप (ओटीटी) लाभ भी दिया जाता है। ओटीटी बेनिफिट्स की बात करें तो इन प्लान्स के साथ यूजर्स को ZEE5 प्रीमियम और वीआई मूवीज और टीवी का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। इसे भी पढ़ें: Airtel Vs Vodafone Idea: दोनों कंपनियों के पास 79 रुपए वाला धांसू प्लान, जानें किस रिचार्ज में ज्यादा फायदा?
हालांकि, इस बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं है कि कंपनी अन्य सर्किलों से भी इस डबल डाटा लाभ को हटा दिया जाएगा या नहीं। लेकिन अभी ये बदलाव तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के उपयोगकर्ताओं के लिए हो चुका है। गौरतलब है कि तीनों प्लान के साथ दिया जाने वाला ZEE5 प्रीमियम बेनिफिट 1 साल के लिए आता है।






















