
रिलायंस जियो ने जब से भारतीय बाजार में दस्तक दी है तब से भारत में डाटा और कॉलिंग शुल्क में काफी गिरावट आई है। जियो को दस्तक दिए हुए आज 1 साल से ज्यादा हो गया है लेकिन डाटा शुल्क में गिरावट आज भी देखी जा रही है। पहले एयरटेल ने अब वोडाफोन ने जियो को टक्कर देने के लिए खास प्लान लॉन्च किया है। कंपनी 399 रुपये में 90जीबी 4जी डाटा का आॅफर दे रही है।
खुशखबरी: दिवाली के बाद फिर शुरू होगी जियोफोन की प्रीबुकिंग
फाइनेंशियल एक्सप्रेस पर दी गई खबर के अनुसार वोडाफोन आपको इस प्लान के तहत 399 रुपये में कंपनी 6 महीने की वैधता के साथ 90जीबी डाटा दे रही है। इसके साथ ही आपको अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल मुफ्त मिलेगी। वोडाफोन ने यह आॅफर दिवाली के मौके पर पेश किया है। हालांकि कंपनी ने इसके लिए कोई प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की है लेकिन एसएमएस के माध्यम से अपने यूजर्स को जानकारी दे रही है।

इससे पहले भी कंपनी ने 399 रुपये का प्लान पेश किया था जिसमें 60जीबी डाटा दिया जा रहा था। इस बार उसी प्लान को अपग्रेड कर दिया गया है। हालांकि यह आॅफर फिलहाल सभी वोडाफोन यूजर्स को नहीं मिल रहा है। यह प्रोमोशनल प्लान है जो कुछ लोगों को ही प्राप्त हो रहा है।
और भी ताकतवर हुआ नोकिया 8, 6जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमोरी से हुआ लैस
जहां तक रिलायंस जियो की बात है तो कंपनी 399 रुपये में 84जीबी डाटा दे रही है और यह प्लान 84 दिनों के लिए वैध है। इसमें आपको हर रोज 1जीबी डाटा प्राप्त होता है। वहीं दूसरी ओर एयरटेल ने भी अपने उपभोक्ताओं के लिए 399 का प्लान जारी किया हुआ है जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 1.25जीबी 4जी डाटा दिया जा रहा है।


















