वोडाफोन के अपडेट किए दो शानदार प्लान, 84 दिनों तक मिलेगा हर दिन 1.6जीबी डाटा

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए 396 रुपये का नया प्लान पेश किया था जो 69 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में हर दिन 1.4जीबी 4जी डाटा दिया जाता है। इस प्लान के दो हफ्ते बाद ही वोडाफोन की ओर अब दो और प्लान पेश किए गए हैं। कंपनी की ओर से पहले से मौजूद 209 रुपये और 479 रुपये वाले प्लान में बदलाव किया गया है, जिसके बाद यूजर्स को समान कीमत पर अधिक फायदा मिलेगा।
209 रुपये प्रीपेड प्लान
वोडाफोन को 209 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के तहत यूजर्स को हर दिन 1.6जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा। 1.6जीबी प्रतिदिन के हिसाब से वोडाफोन ग्राहकों को कुल 44.8जीबी डाटा मिलेगा। इंटरनेट डाटा के अलावा यूजर्स को हर दिन के 100एसएमएस भी प्राप्त होंगे जिनका यूज नेशनल नंबरों पर किया जा सकेगा। वोडाफोन अपने इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल दे रही है जिनका यूज़ पूरे देश में किसी भी नंबर पर किया जा सकता है।
479 रुपये प्रीपेड प्लान
वोडाफोन का 479 रुपये वाला प्लान 84 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में भी यूजर्स को हर दिन 1.6जीबी 4जी डाटा दिया जा रहा है। हर दिन 1.6जीबी के हिसाब से वोडाफोन ग्राहकों को कुल 134.4जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में भी 84 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगा। ये वॉयस कॉल रोमिंग के दौरान भी मुफ्त रहेगी। वहीं साथ साथ यूजर्स को हर दिन के 100एसएमएस भी प्राप्त होंगे।
आपको बता दें कि इन दोनों प्लान्स में वोडाफोन यूजर्स को पहले हर दिन 1.5जीबी डाटा दिया जाता था। वहीं इन दोनों प्लान्स में मिलने वाली वॉयस कॉल का यूज़ बिना किसी एफयूपी लिमिट के किया जा सकेगा। यानि पूरे दिन में कितने ही नंबरों पर फ्री में वॉयस कॉल की जा सकती है।