वॉच आउट यूटी जेनरेशन 2 स्मार्टवॉच रिव्यू: स्टाईलिश लेकिन स्मार्टनेस की कमी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/03/Watch-Out-Gen2-Black-Storm-smartwatch-3.jpg

फोन को स्मार्ट बनने के बाद अब घड़ियां भी स्मार्ट हो चुकी हैं। हालांकि स्मार्टवॉच नई नहीं है पुरानी बात हो गई है परंतु बदलाव यह है कि अब ये वॉच काफी कम कीमत में उपलब्ध हो चुके हैं। हाल में वॉच आउट ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच यूटी जेनरेशन 2 (Watch Out Gen2 Black Storm smartwatch) को पेश किया है। इस स्मार्टवॉच की कीमत 5,999 रुपये है और यह कई खूबियों से लैस है। रिव्यू के लिए हमारे पास यह डिवाइस आया और हमने यही जानने की कोशिश की कि कहीं प्राइस के साथ फीचर्स में भी समझौता तो नहीं किया गया है। तो चलिए सबसे पहले डिजाइन की बात करते हैं।

डिजाइन

वॉच आउट यूटी जेनरेशन 2 (Watch Out Gen2 Black Storm smartwatch) डिजाइन के मामले में आपको पसंद आएगी। गोल डायल में उपलब्ध इस वॉच की बॉडी मैटल फ्रेम पर बनी है। साइड में क्राउन है जिस पर लाल रंग की एक लकीर उकेरी गई है। काले रंग की बॉडी में यह थोड़ा वेरियेशन लाता है। यह क्राउन पाावर बटन स्क्रीन लॉक और बैक के लिए भी कार्य करता है। इसे भी पढ़ें: वीवो वी15 प्रो बनाम वी15, जानें कितना अंतर है दोनों फोन में


डायल के उपर सफेद रंग की छोटी-छोटी लाइन्स के साथ मिनट लिखी गई हैं जो स्क्रीन ऑफ होने पर भी घड़ी होने का अहसास कराती है। इसका वजन मात्र 70 ग्राम है और कलाई में बंधने के बाद आपको अच्छा अहसास कराएगी।

कंपनी ने काले डायल वाली इस स्मार्टवॉच के साथ ब्लैक रंग का बैंड दिया है जो सफेद स्टिच के साथ आता। लेदर काफी सॉफ्ट है और आप घंटों इसे बांधे घूम सकते हैं किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। वहीं बैंड का डिजाइन भी साफ सुथरा और काफी अच्छा है।


स्मार्टवॉच में पीछे की ओर लाउडस्पीकर, हार्टरेट सेंसर और मैग्नेटिक चार्जिंग पिन दिया गया है। कुल मिलाकर डिजाइन अच्छा लगा लेकिन क्वॉलिटी में थोड़ी कमी लगी। वॉच के एजेज़ काफी शार्प हैं जो छूने पर थोड़े चुभते हैं। वहीं बिल्ड क्वॉलिटी और अच्छी हो सकती थी। इसे भी पढ़ें: शाओमी रेडमी 7 और सैमसंग गैलेक्सी एम10 में जानें कौन सा फोन है बेस्ट

डिसप्ले और स्पेसिफिकेशन

वॉच आउट यूटी जेनरेशन 2 को कंपनी ने 1.22-इंच की आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया है जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 240×240 पिक्सल है। फोन की डिसप्ले अच्छी है लेकिन बहुत अच्छी नहीं कह सकते। वहीं टच अहसास भी औसत है। डिसप्ले में स्मूथनेस की कमी लगी। बाई डिफॉल्ट इसमें 6 वॉच फेस आते हैं लेकिन खरीदारी के वक्त आप वॉच आाउट की वेबसाइट से जाकर अपनी पसंद से फेस के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। इसके ज्यादातर वॉचफेस सैमसंग गैलेक्सी वॉच के समान लगते हैं। इसमें इरेज टू वेकअप का ऑप्शन दिया गया है। जहां कलाई उपर करते ही डिसप्ले ऑन हो जाता है जो कि अच्छी बात कही जा सकती है।


मीडियाटेक 2502सी चिपसेट आधारित इस स्मार्टवॉच में 64एमबी की रैम मैमोरी और 128एमबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही 300 एमएएच की बैटरी उपलब्ध है। हालांकि मैमोरी का ज्यादा उपयोग नहीं है लेकिन फिर भी काफी कम है। आप वॉच में कुछ भी रख नहीं सकते।

फीचर्स

वॉच आउट यूटी जेनरेशन 2 ब्लूटूथ 4.0 पर कार्य करती है। इसे एंडरॉयड और आईओएस दोनों ओएस के साथ पेयर किया जा सकता है। एंडरॉयड में जहां यह 4.3 से उपर के डिवाइस को सपोर्ट करती है। वहीं एप्पल के लिए आईओएस 7 से उपर के डिवाइस को ही कनेक्ट किया जा सकता है। हालांकि यदि आप अच्छे से इसका उपयोग चाहते हैं तो अपने फोन में फनडू ऐप को डाउनलोड करें।

फीचर्स की बात करें तो कनेक्ट होने के बाद यह फोनबुक और कॉल लॉग तक को सिंक कर लेता है। वहीं इसमें मैसेज और सिंक का भी ऑप्शन है। खास बात यह कही जा सकती है कि फोन में डायलर है और आप यहीं से डायरेक्ट नंबर डायल कर सकते हैं और इसी से बात भी कर सकते हैं। स्पीकर की साउंड अच्छी है और लेकिन बात करने में आपको परेशानी होगी।

इसमें पैडोमीटर, हार्टरेट सेंसर और सेडेंट्राय, स्लिप मॉनिटर और स्टॉप वॉच है। हमें अच्छी बात यह लगी कि ये सभी फीचर्स अच्छे से काम कर रहे थे। हार्ट रेट कितना सटीक है यह तो कहा नहीं जा सकता।

इसमें वाइस कमांड फीचर दिया गया है जिसे कंपनी ने आईओएस की तर्ज पर सीरी का नाम दिया है। इसे ऑन करने पर यह एंडरॉयड फोन में ओके गूगल को ऑन कर देता है। हालांकि जब फोन में ही सर्च करना है तो फिर स्मार्टवॉच में वॉइस का कोई मतलब नहीं बनता।

फोन की म्यूजिक को आप अपने स्मार्टवॉच से सुन सकते हैं। परंतु यहां भी एक परेशानी है आप म्यूजिक सलेक्ट नहीं कर सकते। सिर्फ प्ले पाउज़ कर सकते हैं, वॉल्यूम कंट्रोल कर सकते हैं और अलगे या पिछले गाने पर जा सकते हैं। इसमें ब्लूटूथ कैमरा कंट्रोल फीचर भी दिया गया है। हालांकि हमनें दो फोन में इसे कनेक्ट किया और दोनों बार यह फोटो कैप्चर करने में असफल रहा।

बैटरी

अंतत: बैटरी बैकअप की बात करें तो कहा जा सकता है कि साधारण है। एक बार चार्ज करने पर मुश्किल से एक दिन निकाल पाता है। वहीं आपको थोड़ी परेशानी इसके मैग्नेटिक चार्जर से भी हो सकती है। क्योंकि यह कोई साधारण चार्जर नहीं है और आपको हर जगह उसे लेकर जाना होगा। हमें अच्छी बात यह लगी कि लगभग आधे घंटे में यह पूरी तरह से चार्ज हो जाता है।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर कहें तो वॉच आउट यूटी जेनरेशन 2 का अनुभव काफी मिला जुला रहा। हर खूबी के साथ कुछ खामी मिली। डिजाइन अच्छी है तो बिल्ट क्वालिटी साधारण है, फीचर्स बहुत है तो डिसप्ले औसत। 5,999 रुपये में यह अच्छा कहा जा सकता है लेकिन बेस्ट तो बिल्कुल नहीं कह सकते। इस बजट में आप हुआमे (शाओमी सब ब्रांड) अमेज़फिट बीप ऑनिक्स को देख सकते हैं।