शेरो शायरी में बयान करेगी व्हाट्सऐप आपके दिल के ख्याल, जानें क्या है व्हाट्सऐप का यह नया रंगीन अपडेट

Join Us icon

अपने यूजर्स को एक्सपीरियंस के तौर पर हमेशा कुछ नया देने वाली इंस्टेंट मैसेंजिग ऐप व्हाट्सऐप ने लाईव स्टेट्स वाले फीचर को और भी रंगीन कर दिया है। अब तक जहां किसी फोटो या छोटी क्लिप वीडियो को व्हाट्सऐप स्टेट्स पर लगाया जा सकता था, वहीं अब व्हाट्सऐप ने स्टेट्स के लिए टेक्स्ट फीचर भी जारी कर दिया है। इस अपडेट के बाद यूजर अपने ख्यालों, डायलॉग्स या अपने दिल की शायरी को कलरफुल वॉल पेपर पर टेक्स्ट में लिखकर शेयर कर सकते हैं।

व्हाट्सऐप की ओर से जारी किये गए इस फीचर में आप किसी भी भाषा में कुछ भी लिख सकते हैं। इस फीचर में टेक्स्ट स्टाईल के साथ ही बैकग्रांउड का कलर भी बदला जा सकता है। इसके साथ ही अपने टेक्स्ट मैसेज के साथ ही व्हाट्सऐप में पाए जाने वाले सभी इमोजी आप स्टेट्स लिखने के दौरान यूज़ कर सकते है।

whatsapp-2

इस अपडेट को पाने के लिए सबसे पहले आपको अपना व्हाट्सऐप अपडेट करना होगा।

अपडेशन के बाद स्टेट्स वाली टैब में आपको दो आईकन नज़र आएंगे। एक कैमरा और दूसरा पेन।

कैमरा आईकन को सलेक्ट कर जहां आप कोई फोटो या वीडियो व्हाट्सऐप स्टेट्स पर अपडेट कर पाएंगे। वहीं पेन आईकन दबाने पर टेक्स्ट बॉक्स खुल जाएगा।

जियोफोन को टक्कर देने एयरटेल ला रही है 2,500 रुपये का 4जी स्मार्टफोन, इस दिवाली पर होगा लॉन्च

इस टेक्स्ट बॉक्स में आपकों टेक्स्ट स्टाईल, बैकग्राउंड कलर और इमोजी सलेक्ट करने का आप्शन मिलेगा।

आपको बता दें कि यह टेक्स्ट स्टेट्स भी 24 घंटों तक ही आपकी प्रोफाईल पर विज़िबल रहेगा।

No posts to display