
एक वक्त था जब घर में एक मोबाइल फोन हो तो भी बहुत बड़ी बात मानी जाती थी। उस एक Mobile Phone को कानों पर लगाकर फोटो खींचवाने में बड़ी गर्व वाली फिलिंग आती थी। कुछ ही सालों में मोबाइल फोन SmartPhone बन गए और अब घर में एक नहीं बल्कि घर के हरएक सदस्य के पास अपना खुद का स्मार्टफोन हो गया है। डुअल सिम सुविधा के चलते बहुत से लोग दो या इससे भी ज्यादा Phone Number चलाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इंडिया में सभी Mobile Number 10 डिजिट के ही क्यों होते हैं?
10 Digit के Mobile Number अन्य सभी देशों में देखने को नहीं मिलेंगे। 10 डिजिट वाले फोन नंबर इंडिया में ही सबसे अधिक प्रचलित है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि क्यों हमारे देश में 8 नंबर, 9 नंबर या फिर 11 नंबर और 12 नंबर के फोन नंबर क्यों नहीं होते हैं? सबसे पहले तो आपको बता दें कि कितने डिजिट के मोबाइल नंबर होने चाहिए यह किसी देश की सरकार ही निर्धारित करती है और भारत में भी 10 Digit के Phone Number को भी सरकार द्वारा ही चुना गया है। यह भी पढ़ें : Jio, Airtel और Vi नंबर को जानें कैसे करें BSNL में पोर्ट, पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप
National Numbering Plan
National Numbering Plan को NNP भी कहा जाता है। इंडिया में 10 डिजिट के फोन नंबर होन के लिए इसी स्कीम का हाथ है। भारत सरकार ने एनएनपी के जरिये ही देश में 10 डिजिट के मोबाइल नंबर रखने का फैसला किया था। इंडिया की आबादी इस वक्त 140 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। नेशनल नंबर प्लानिंग में देश की बड़ी पॉपुलेशन को मुख्य कारण मानते ही यह तय किया गया था कि इंडिया में फोन 10 डिजिट के ही होने चाहिए, ताकि हर एक मोबाइल यूजर को अपना यूनिक मोबाइल नंबर मिल सके।
इस लॉजिक को उदाहरण के तौर पर समझाएं तो 0 से 9 तक की गिनती के हिसाब से अगर एक ही डिजिट वाले नंबर हो तो कुल 10 लोगो को ही नंबर मिल सकते हैं। इसी तरह 2 डिजिट वाले नंबर हो तो 100 तथा 3 डिजिट वाले नंबर हो तो 1,000 अलग-अलग नंबर प्राप्त हो सकते हैं। इसी क्रम में 9 डिजिट वाले 100,00,00,000 नंबर तथा 10 डिजिट वाले 10,00,00,00,000 यूनिक नंबर निकल सकते हैं। देश की बड़ा आबादी को देखते हुए ही इस वक्त 10 डिजिट वाले Mobile Number बनाए जा रहे हैं ताकि 100 करोड़ फोन नंबर बनाए जा सके। यह भी पढ़ें : 5G launch in India : भारत में 2022 से शुरू होगी 5G की शुरुआत, सबसे पहले इन शहरों को मिलेगा हाई स्पीड का तोहफा, देखें लिस्ट
आने वाले समय में 11 Digit के भी हो सकते हैं Phone Number
यहां आप समझ गए होंगे कि मौजूदा नेशनल नंबर प्लानिंग के हिसाब ने एक बार में कुल 100 करोड़ मोबाइल नंबर ही एक्टिव रह सकते हैं। कई मोबाइल नंबर समय-समय पर डि-एक्टिवेट होते रहते हैं जिसके चलते यह सौ करोड़ का आंकड़ा अभी तक टच नहीं हो पाया है। और Reliance Jio, Airtel, Vodafone Idea और BSNL नंबरों को रि-अरेंज कर बाजार में उतारती रहती है। लेकिन अब इंडिया की आबाद इसी स्पीड से बढ़ती रही तो बेहद जल्द इंडिया में 11 Digit NNP लागू किया जा सकता है, जिसके कि सभी मोबाइल यूजर्स के लिए यूनिक फोन नंबर बनाया जा सके।










