40,000KM की वारंटी के साथ लॉन्च हुईं 3 बैटरी वाली स्कूटी, रेंज और टॉप स्पीड भी है कमाल

Join Us icon

बैटरी वाली स्कूटी (Electric Scooters) की डिमांड इंडियन मार्केट में दिन-प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है। पेट्रोल और डिजल की कीमत में इजाफा होने के कारण भी ग्राहक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को खरीद रहे हैं। वहीं, ई-स्कूटर्स को खरीदने का विचार करने वालों के लिए Wroley नाम की कंपनी ने एक साथ तीन e-scooters को लॉन्च किया है। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का नाम Wroley Mars, Platina और Posh है। वहीं, ये नए स्कूटर रिवर्स मोड, एंटी-थेफ्ट सेंसर, साइड-स्टैंड सेंसर, क्रूज कंट्रोल और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स से लैस हैं। वहीं, स्कूटर देश की राजधानी दिल्ली में सभी Wroley डीलरशिप पर उपलब्ध हैं। आइए आगे आपको इन कीमत और फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

बैटरी वाली स्कूटी की कीमत

कंपनी की ओर से पेश किए गए तीनों ही ई-स्कूटर्स बजट फ्रेंडली हैं। Wroley Mars तीनों Electric Scooters में सबसे सस्ता है और इसकी कीमत 74,900 रुपये है। वहीं प्लेटिना की कीमत 76,400 रुपये है और पॉश का प्राइस 78,900 रुपये है। तीनों ई-स्कूटर की कीमतें एक्स-शोरूम हैं। इसे भी पढ़ें: पुरानी Honda Activa को बहुत कम खर्च में बनाएं Electric Scooter, नहीं पड़ेगी पेट्रोल पंप जाने की जरूरत

wroley-launches-three-e-scooters

40,000 किलोमीटर की मिलेगी वारंटी

कंपनी के अनुसार तीनों स्कूटर आपस में अपने मैकेनिकल कंपोनेंट शेयर करते हैं। इसके अलावा कंपनी इन स्कूटरों की बैटरी पर 40,000 किमी तक की वारंटी दे रही है। हालांकि, तीनों ही अपने डिजाइन और स्टाइल के मामले में अलग-अलग हैं। इसे भी पढ़ें: Electric Vehicles को चार्ज करते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान, साथ ही जानें क्यों लगती है E-Scooter में आग

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

जैसा कि हमने आपको बताया कि लुक और डिजाइन के मामले में तीनों इलेक्ट्रिक स्कूटर अलग-अलग हैं। अगर बात करें मार्स और प्लेटिना के डिजाइन की तो कंपनी ने इन्हें पारंपरिक आधुनिक स्कूटर डिजाइन लेंगुएज के साथ मार्केट में उतारा है। वहीं पॉश ज्यादा रेट्रो लुक के साथ आया है। साथ ही यह चारों ओर ज्यादा राउंडेड है और एक बड़ी सर्कुलर हेडलैम्प यूनिट के साथ आता हैं।

लेटेस्ट वीडियो

इसके अलावा इस स्कूटर में 60V/30Ah की बैटरी है जो एक बार चार्ज करने पर 90 किमी से ज्यादा की रेंज को लेकर कंपनी दावा कर रही है। इसके अलावा रियर व्हील हब के अंदर 250W BLDC मोटर है और स्कूटर की मैक्सिमम स्पीड 25kmph की है जो कि आस-पास के काम करने के लिए काफी है। साथ ही स्कूटर 10 इंच के व्हील के साथ आता है और इसकी सीट हाईट 640 मिमी है। इसमें 5 इंच का LED MID भी मिलता है और इसे चार कलर में खरीदने का ऑप्शन है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here