
XElectron ने नया Techno Plus Android 14 Smart Home Projector लॉन्च किया है। कंपनी का यह प्रोजेक्टर किफायती कीमत में बड़े स्क्रीन एंटरटेनमेंट का अनुभव देने के लिए पेश किया गया है। इसमें Native Full HD रिजॉल्यूशन, 4K कंटेंट सपोर्ट, 200 इंच तक प्रोजेक्शन और Android 14 का सपोर्ट मिलेगा। आइए, आगे कीमत और फीचर्स विस्तार से जानते हैं।
XElectron Techno Plus Projector के फीचर्स
XElectron Techno Plus की खूबी इसका स्मार्ट एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म है। यह प्रोजेक्टर Android 14 पर काम करता है। जिससे यूजर्स को अलग से स्ट्रीमिंग डिवाइस कनेक्ट करने की जरूरत कम हो जाती है। इसमें Netflix, YouTube, Prime Video, JioHotstar, ZEE5 और SonyLIV जैसे OTT प्लेटफॉर्म का सपोर्ट मिलेगा। प्रोजेक्टर में 25 भाषाओं का सपोर्ट भी मिलता है। जिसमें हिंदी, अंग्रेजी और बांग्ला भी शामिल हैं।
प्रोजेक्टर में 1920×1080 पिक्सल का नेटिव फुल HD रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह 4K कंटेंट को भी डिकोड कर सकता है। कंपनी के अनुसार, इसमें 5000:1 का डायनेमिक कॉन्ट्रास्ट रेशियो दिया गया है। जिससे इमेज में बेहतर डेप्थ और डिटेल देखने को मिल सकती है। इसमें LED लाइट सोर्स दिया गया है। जो 9000 ल्यूमेंस तक ब्राइटनेस देने का दावा करता है। प्रोजेक्टर 200 इंच तक की स्क्रीन प्रोजेक्ट कर सकता है।
XElectron Techno Plus में 180 डिग्री रोटेटेबल डिजाइन दिया गया है। इसकी मदद से ग्राहक दीवार या छत की तरफ स्क्रीन प्रोजेक्ट कर सकते हैं। प्रोजेक्टर में Auto Keystone Correction भी दिया गया है। जो इमेज को अपने आप अलाइन करने में मदद करता है। इससे सेटअप के दौरान मैनुअल एडजस्टमेंट की जरूरत कम हो जाती है।
कनेक्टिविटी के लिए प्रोजेक्टर में डुअल-बैंड 2.4GHz और 5GHz Wi-Fi 6 दिया गया है। कंपनी के अनुसार, इससे वायरलेस स्ट्रीमिंग के दौरान बेहतर रिस्पॉन्स और कम लेटेंसी मिल सकती है। इसके साथ Bluetooth 5.0 का सपोर्ट है। जिसके जरिए वायरलेस स्पीकर, हेडफोन और साउंडबार को प्रोजेक्टर से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें बिल्ट-इन बास स्पीकर भी दिया गया है। इसलिए सामान्य उपयोग के लिए अलग ऑडियो सिस्टम की जरूरत नहीं पड़ेगी।
XElectron Techno Plus में उपयोग की गई LED लाइट का लाइफ 50,000 घंटे तक होने का दावा किया गया है। इससे लंबे समय तक प्रोजेक्टर उपयोग करने वाले यूजर्स को फायदा मिल सकता है। यही नहीं कंपनी इस प्रोडक्ट के साथ 1 साल की वारंटी भी दे रही है।
XElectron Techno Plus की कीमत और उपलब्धता
XElectron Techno Plus Android 14 Smart Home Projector की कीमत केवल 8,499 रुपये है। इसे Amazon India, XElectron की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख टेल चैनल्स के जरिए खरीदा जा सकता है।














