
Xiaomi इन दिनों अपने प्रीमियम Xiaomi 11T 5G सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Xiaomi के अपकमिंग स्मार्टफोन Mi 10T स्मार्टफोन के सक्सेसर होंगे। शाओमी के इन स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कुछ स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन लीक हो गए हैं। Xiaomi 11T 5G सीरीज के दो मॉडल Xiaomi 11T 5G और 11T Pro 5G पेश किए जाएंगे। ये दोनों स्मार्टफ़ोन पिछले साल अक्टूबर में पेश किए Mi 10T के सक्सेसर होंगे। Xiaomi ने कंफर्म किया है कि वह 15 सितंबर को लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है। संभव है कि इस इवेंट में कंपनी नए स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर सकती है।
Xiaomi 11T 5G और 11T Pro 5G का डिजाइन
Xiaomi 11T 5G सीरीज का ऑफिशियल केस रेंडर टिपस्टर Snoopy ने ट्वीट किए हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि शाओमी 15 सितंबर को अपने लॉन्च इवेंट में Xiaomi 11T 5G और Xiaomi 11T Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले शाओमी के इन दोनों स्मार्टफोन के ऑफिशियल केस रेंडर लीक हो गए हैं। इस स्मार्टफ़ोन का रियर पैनल में बड़े ग्लास के साथ कैमरा मॉड्यूल मौजूद है। इसमें कैमरा सेंसर के साथ LED फ़्लैश और ऑटोफोकस लेजर यूनिट दिया गया है।
शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फोन में अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और टेली मैक्रो कैमरा यूनीट दिया गया है। फोन के दाएं फ्रेम में वॉल्यूम बटन और पावर बटन दिया गया है। इस फोन के पावर बटन में फ़िंगरप्रिंट सेंसर इंबिड किया गया है।
Xiaomi 11T 5G और 11T Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi 11T 5G स्मार्टफोन में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन में फ्लैट डिस्प्ले दी जाएगी, जिसमें बैजल काफी पतले और चिन थोड़ी मोटी दी जाएगी। शाओमी के इस फोन में पंच होल कटआउट दिया जाएगा। Xiaomi 11T Pro 5G स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह Snapdragon 888 चिपसेट के साथ आएगा। यह भी पढ़ें : Renault ने पेश की ऑल-न्यू Megane E-Tech इलेक्ट्रिक SUV, सिंगल चार्ज में मिलेगी 470KM रेंज
वहीं, Xiaomi 11T 5G में मीडियाटेक का Dimensity 1200 चिपसेट दिया जाएगा। Xiaomi 11T 5G सीरीज के दोनों मॉडल में 5000mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। Xiaomi 11T 5G स्मार्टफोन को ब्लू, व्हाइट और ग्रे कवर वेरिएंट में पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Qualcomm और Google मिलकर बना रहे हैं Renault की इलेक्ट्रिक कार के लिए एडवांस इनफोटेनमेंट सिस्टम


















