
Xiaomi को लेकर खबर है कि कंपनी 29 दिसंबर को Xiaomi 12, Xiaomi 12X, और Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। शाओमी के अपकमिंग लॉन्च को लेकर Xiaomiui.net की लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी Xiaomi 12 सीरीज में दो और स्मार्टफोन ‘Lite’ ब्रांड के साथ पेश कर सकती है। शाओमी के ये स्मार्टफोन Xiaomi 12 Lite और Xiaomi 12 Lite Zoom के नाम से पेश किे जा सकता हैं। यहां हम आपको शाओमी के इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में डिटेल से जानकारी दे रहे हैं।
Xiaomi 12 Lite स्पेसिफिकेशन्स (रूमर्स)
रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi 12 Lite स्मार्टफोन का कोडनेम ‘Taoyao’ और इसका शॉर्ट मॉडल नंबर L9 है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन के ग्लोबल वेरिएंट का मॉडल नंबर 2203129G और इंडिया एडिशन IMEI डेटाबेस में 2203129I मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। Xiaomi 12 Lite स्मार्टफोन में 6.55-इंच का AMOLED Full HD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा और इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
इसके साथ ही शाओमी के इस फोन में Xiaomi Civi की तरह कर्व डिस्प्ले दिया जा सकता है। Xiaomi Civi को चीन में सितंबर में लॉन्च किया गया था। Xiaomi 12 Lite स्मार्टफोन को Snapdragon 778G या Snapdragon 780G चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64-मेगापिक्सल Samsung GW3 लेंस होगा। फोन में अल्ट्रावाइड और मैक्रो लेंस भी दिया जाएगा।
Xiaomi 12 Lite Zoom स्पेसिफिकेशन्स (रूमर्स)
Xiaomi 12 Lite Zoom स्मार्टफोन का कोड नेम ‘Zijin’ और शॉर्ट मॉडल नंबर L9B है। शाओमी का यह फोन चाइना एक्सक्लूसिव हो सकता है। Xiaomi के इस स्मार्टफोन को IMEI डेटाबेस में सिर्फ चाइना वेरिएंट को मॉडल नंबर 2203129BC के साथ पेश किया गया है। Xiaomi 12 Lite Zoom स्मार्टफोन में 6.55-इंच का AMOLED FHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके साथ ही यह कर्व डिस्प्ले होगी, जिसमें इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Moto Edge X30 स्मार्टफोन 60MP सेल्फी कैमरा, डुअल 50MP रियर कैमरा और 68W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च
शाओमी का यह फोन Snapdragon 778G या Snapdragon 780G के साथ पेश किया जा सकता है। शाओमी के इस फोन में 64-MP Samsung GW3 ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ वाइड एंगल लेंस और टेलीफ़ोटो कैमरा लेंस दिया जा सकता है। Xiaomi 12 Lite सीरीज के बारे में बताया जा रहा है कि यह Xiaomi Civi की तरह हो सकती है। Xiaomi 12 Lite और Xiaomi 12 Lite Zoom दोनों स्मार्टफ़ोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह मार्च 2023 में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : ई-स्कूटर लॉन्च करने के बाद इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी कर रही Ola, कंपनी प्रमुख ने शेयर की जानकारी



















