Xiaomi 14 इंडिया लॉन्च आया और करीब, इस सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ यह ताकतवर स्मार्टफोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/10/xiaomi-14-the-first-phone-with-snapdragon-8-gen-3-launched-in-china-price-specifications.jpg

शाओमी का पावरफुल फोन Xiaomi 14 अक्टूबर 2023 में चीन में लॉन्च हुआ था जिसके साथ Xiaomi 14 Pro भी मार्केट में आया था। 91मोबाइल्स ने बीते दिनों ही अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बताया था कि इनमें से एक शाओमी 14 अगले महीने आयोजित होने वाली मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 (MWC 2024) के मंच से इंडियन मार्केट सहित ग्लोबल मार्केट में एंट्री लेगा। वहीं अब यह फोन सर्टिफिकेशन साइट NBTC पर लिस्ट हो गया है।

Xiaomi 14 NBTC लिस्टिंग

Xiaomi 14 स्पेसिफिकेशन्स

स्क्रीन : शाओमी 14 स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश हुआ है जो 2670 x 1200 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.36 इंच की डिस्प्ले सपोर्ट करता है। पंच-होल स्टाइल वाली यह स्क्रीन 12बिट ओएलईडी पैनल पर बनी है। इसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलती है तथा साथ ही स्क्रीन 300निट्स ब्राइटनेस 2160पीडब्ल्यूएम डिमिंग जैसे फीचर्स सपोर्ट करती हैं।

प्रोसेसिंग : Xiaomi 14 दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट पर लॉन्च हुआ है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है जो 3.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर चलता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 750जीपीयू मिलता है। यह स्मार्टफोन शाओमी हायपरओएस पर चलता है।

कैमरा : Xiaomi 14 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस और 64 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के साथ शाओमी 14 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी : Xiaomi 14 को 4,610एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा है। इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए जहां 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है वहीं साथ ही यह मोबाइल 50वॉट वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।