Xiaomi 14 इंडिया लॉन्च लाइव स्ट्रीमिंग देखें यहां, OnePlus को टक्कर देने की है योजना

Join Us icon

शाओमी 14 पहले चीन और फिर MWC 2024 के मंच से ग्लोबल मार्केट में एंट्री ले चुका है। पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह मोबाइल फोन अब भारत आने के लिए तैयार है। 7 मार्च 2024 को Xiaomi 14 इंडिया में लॉन्च होगा। अगर भी इस फोन में रुचि रखते हैं तथा यह बड़ा शाओमी ईवेंट अपने फोन पर लाइव देखना चाहते हैं आगे हमने लाइव स्ट्रीम लिंक के साथ ही पूरी डिटेल शेयर की है।

Xiaomi 14 India Launch Live Stream Link :

Xiaomi 14 इंडिया लॉन्च डिटेल

शाओमी कंपनी 7 मार्च को इंडिया में बड़े ईवेंट का आयोजन कर रही है और इसी के मंच से Xiaomi 14 भारत में लॉन्च होगा। यह लॉन्च ईवेंट 7 मार्च की शाम 7 बजे शुरू होगा जिसे कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव दिखाया जाएगा। इसके साथ ही शाओमी इंडिया ऑफिशियल वेबसाइट पर यूट्यूब चैनल पर भी शाओमी 14 इंडिया लॉन्च लाइव देखा जा सकेगा।

Xiaomi 14 इंडिया प्राइस (लीक)

गौरतलब है कि शाओमी 14 चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है। वहां यह फोन 4 मैमोरी वेरिएंट्स में उपलब्ध हुआ है जिसकी कीमत 3999 युआन (8GB+256GB) से शुरु होकर 4999 युआन (16GB+1TB) तक जाती है। यह रेट इंडियन करंसी अनुसार 46,000 रुपये और 57,000 रुपये बनता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Xiaomi 14 इंडिया प्राइस 40 हजार रुपये से शुरू हो सकता है

Xiaomi 14 स्पेसिफिकेशन्स

स्क्रीन : शाओमी 14 स्मार्टफोन 2670 x 1200 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.36 इंच की पंच-होल ओएलईडी डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा 300निट्स ब्राइटनेस 2160पीडब्ल्यूएम डिमिंग जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर : Xiaomi 14 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर सपोर्ट करता है जो 3.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 750जीपीयू दिया गया है।

बैक कैमरा : यह शाओमी मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस और 64 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मिलता है।

फ्रंट कैमरा : Xiaomi 14 स्मार्टफोन में सेल्फी खींचने, रील्स बनाने तथा वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी : शाओमी 14 को 4,610एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा है। इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए जहां 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है वहीं साथ ही यह मोबाइल 50वॉट वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

अन्य : इस फोन में In-display fingerprint sensor, IP68 रेटिंग, USB Type-C 3.2 Gen 1 और Wi-Fi 7 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Xiaomi 14 Price
Rs. 79,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here