Xiaomi 14 का पोस्टर लॉन्च से पहले आया सामने, फोन में मिल सकते हैं ये धांसू स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon
Highlights

  • शाओमी नंबर सीरीज 14 जल्द पेश की जा सकती है।
  • इसमें तीन फोन मॉडल आने की उम्मीद है।
  • Xiaomi 14 स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 वाला हो सकता है। 

शाओमी की तगड़ी नंबर सीरीज 14 जल्द बाजार में आने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इसमें आने वाले दो फोंस 27 अक्टूबर को चीन में एंट्री ले सकते हैं। जबकि टॉप मॉडल अल्ट्रा को अगले साल 2024 में लाया जा सकता है। बता दें कि इस श्रंखला में Xiaomi 14, Xiaomi 14 Pro और Xiaomi 14 Ultra लॉन्च हो सकते हैं। वहीं, ताजा लीक में सामान्य मॉडल का पोस्टर सामने आया है। जिसमें इसके फुल स्पेसिफिकेशंस की डिटेल मिली है। आइए, आगे आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

Xiaomi 14 पोस्टर (लीक)

  • Xiaomi 14 स्मार्टफोन को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसका नया लीक सामने आया है।
  • यह डिटेल माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर सामने आने की बात भी कही गई है।
  • आप इमेज में देख सकते हैं कि नए डिवाइस Xiaomi 14 के सभी स्पेसिफिकेशंस पोस्टर में नजर आ रहे हैं।
  • बता दें कि यह फोन इस सीरीज का सबसे लोअर मॉडल होगा, इसके बावजूद स्पेसिफिकेशंस बेहद शानदार हैं।

xiaomi-14-poster-specifications-leaked-ahead-of- launch

Xiaomi 14 के पोस्टर स्पसिफिकेशंस (लीक)

  • डिस्प्ले: पोस्टर के अनुसार Xiaomi 14 में 6.44 इंच का Huaxing C8 OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 1.5k रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 280 निट्स ब्राइटनेस, 12-बिट कलर, HDR10+ सपोर्ट, DCI-P3 कलर गमट और डॉल्बी विजन सपोर्ट दिया जा सकता है।
  • प्रोसेसर: मोबाइल में 24 अक्टूबर में लॉन्च होने वाला तगड़ा स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर लगाया जा सकता है।
  • स्टोरेज: डाटा स्टोर करने के लिए यह स्मार्टफोन LPDDR5x रैम + UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज से लैस रखा जा सकता है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में Xiaomi 14 में 4600mAh की बैटरी मिलने की बात सामने आई है। इसमें 90W वायर्ड चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।
  • कैमरा: Xiaomi 14 डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है। जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP OV50H प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।
  • अन्य: डिवाइस में Xiaomi Mina self-developed system, बड़ा VC कूलिंग सिस्टम, 2-इन-1 मोटर, डुअल स्टीरियो स्पीकर, डुअल-फ़्रीक्वेंसी GPS, IR ब्लास्टर और IP68 रेटिंग की सुविधा मिलने की डिटेल बताई गई है। बता दें कि IP68 रेटिंग से फोन को पानी और धूल से बचाया जा सकता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here