
शाओमी की आने वाली तागड़ी Xiaomi 14 सीरीज का लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है। बताया जा रहा है कि इसमें में कंपनी Xiaomi 14, Xiaomi 14 Pro और Xiaomi 14 Ultra जैसे तीन डिवाइस को पेश कर सकती है। खास बात यह है कि लॉन्च से पहले ही 91 मोबाइल्स द्वारा डिवाइस के 5के रेंडर्स इमेज और 360 डिग्री वीडियो सामने आया है। जिसमें मोबाइल के डिजाइन की पूरी डिटेल मिल रही है। आइए, आगे आपको इस लीक से जुड़ी जानकारी विस्तार से बताते हैं।
Xiaomi 14 Pro का डिजाइन (लीक)
Xiaomi 14 Pro को लेकर टिपस्टर ओनलीक्स और 91मोबाइल्स ने इसके 5K रेंडर और 360-डिग्री वीडियो को शेयर किया है।
- आप इमेज स्लाइड में देख सकते हैं कि Xiaomi 14 Pro फ्लैट डिस्प्ले के साथ नजर आ रहा है।
- गौर करने वाली बात यह है कि मोबाइल पहले की 13 सीरीज से काफी पतला है।
- डिस्प्ले पैनल की बात करें तो यह 6.6 इंच 2.5डी स्क्रीन वाला बताया गया है। इसमें पंच होल डिजाइन देखा जा सकता है।
- फोन के बैक पैनल पर जो कैमरा माड्यूल देखा गया है वह भी काफी उभरा हुआ है। जो 13.1mm का है। इसमें चार सर्कुलर कट आउट मौजूद हैं।
- उम्मीद की जा सकती है कि डिवाइस क्वाड कैमरा सेटअप और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आएगा।
- फोन के डाइमेंशन की बात करें तो रेंडर्स में फोन 161.6 x 75.3 x 8.7एमएम का है।
- डिवाइस के बैक पैनल पर नीचे की तरफ शाओमी की ब्रांडिंग दी गई है। वहीं, राइट साइड पर वॉल्यूम और पावर बटन है।
Xiaomi 14 सीरीज की लॉन्च डेट (लीक)
टेक मार्केट में चल रही एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro आने वाले 27 अक्टूबर को चीन में लॉन्च हो सकते हैं। जिसके बाद मोबाइल्स को कुछ दिनों में भारत सहित अन्य बाजारों में भी पेश किया जा सकता है।
Xiaomi 14 Pro के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: Xiaomi 14 Pro फ्लैगशिप फोन में 6.6 इंच का फ्लैट एमोलेड 2.5D डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 2K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट की पेशकश की जा सकती है।
- प्रोसेसर: डिवाइस में ब्रांड तगड़े क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट का उपयोग कर सकता है। बता दें कि यह प्रोसेसर आने वाले 24 अक्टूबर को पेश होने वाला है।
- कैमरा: Xiaomi 14 Pro में क्वाड कैमरा सेटअप डुअल LED फ्लैश के साथ मिल सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर लगाया जा सकता है।
- बैटरी: इस पावरफुल फोन में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,860mAh की बैटरी दी जा सकती है।
- अन्य: Xiaomi 14 Pro मोबाइल में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम 5जी, ब्लूटूथ, वाई-फाई, डुअल हाई-रेज ऑडियो, डॉल्बी एटमॉस जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं।









