Xiaomi 14 Ultra का भारत में लॉन्च आया करीब, बीआईएस पर लिस्ट हुआ फोन

Join Us icon
Highlights

  • Xiaomi 14 Ultra इंडियन मार्केट में एंट्री ले सकता है।
  • डिवाइस ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन पर लिस्ट हुआ है।
  • इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिया जा सकता है।

शाओमी की 14 सीरीज का टॉप मॉडल Xiaomi 14 Ultra कुछ समय में इंडियन मार्केट में एंट्री ले सकता है। जिसका बड़ा कारण यह है कि यह डिवाइस ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। बताया जा रहा है कि आने वाले अप्रैल के महीने में इसे घरेलू बाजार चीन में लाया जा सकता है जिसके बाद भारत में भी लॉन्च संभव हो सकता है। आइए, आगे आपको लिस्टिंग डिटेल और इसके संभावित स्पेसिफिकेशन विस्तार से बताते हैं।

Xiaomi 14 Ultra बीआईएस लिस्टिंग

  • Xiaomi 14 Ultra को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर 24030PN60G मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।
  • इसी मॉडल नंबर के साथ फोन को इससे पहले EEC और IMEI डेटाबेस पर भी स्पॉट किया गया था।
  • ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर फोन के अन्य कोई स्पेसिफिकेशंस की डिटेल नहीं है लेकिन इससे संकेत मिल गया है कि Xiaomi 14 Ultra भारत में आ सकता है।

Xiaomi 14 Ultra BIS listing

Xiaomi 14 Ultra के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

डिस्प्ले: शाओमी के इस आगामी तगड़े फोन में 6.7 इंच का क्वाड कर्व एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 2K रिजॉल्यूशन और शानदार 144Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।

प्रोसेसर: Xiaomi 14 Ultra में परफॉरमेंस के लिए क्वॉलकॉम का अब तक का सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट लगाया जा सकता है।

स्टोरेज: डाटा स्टोर करने के लिए डिवाइस में 16GB तक रैम और 1टीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

कैमरा: यह डिवाइस क्वाड कैमरा सेटअप से लैस रखा जा सकता है। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो और 50MP Sony LYT900 लेंस इस्तेमाल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

बैटरी: Xiaomi 14 Ultra में फोन को चलाने के लिए 5000mAh बैटरी और 120वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 50वॉट वायरलेस चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।

अन्य: यह डिवाइस धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग, इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम 5G, ब्लूटूथ, वाईफाई जैसे कई फीचर्स वाला हो सकता है।

ओएस: Xiaomi 14 Ultra लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 आधारित नए हाइपरओएस पर बेस्ड रखा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here