
साल 2023 के अक्टूबर में शाओमी ने अपनी फ्लैगशिप 14 सीरीज लॉन्च की है। इसके तहत 2024 में श्रृंखला का Xiaomi 14 Ultra मॉडल तगड़े फीचर्स के साथ पेश होने की उम्मीद है। बता दें कि बीते दिन ही इस फोन का लॉन्च टाइमलाइन सामने आया था। वहीं, अब डिवाइस का ग्लोबल वैरियंट बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर स्पॉट हुआ है। आइए, आगे आपको इसकी ताजा लिस्टिंग और संभावित स्पेसिफिकेशन विस्तार से बताते हैं।
Xiaomi 14 Ultra गीकबेंच लिस्टिंग
- Xiaomi 14 Ultra को 24030PN60G मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच पर देखा गया है। इसमें ‘जी’ टेक्स्ट इसके ग्लोबल मॉडल को दर्शाता है।
- गीकबेंच पर Xiaomi 14 Ultra ने सिंगल-कोर टेस्ट में 9,317 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 26,523 अंक हासिल किए हैं।
- लिस्टिंग से पता चलता है कि Xiaomi 14 Ultra ऑक्टा-कोर चिपसेट पर चलेगा। जिसकी अधिकतम सीपीयू क्लॉक स्पीड 3.30 गीगाहर्ट्ज़ है और इसे एड्रेनो 750 जीपीयू के साथ स्पॉट किया गया है।
- आप लिस्टिंग में देख सकते हैं कि स्मार्टफोन में 14.84GB रैम है, यानी यह 16GB तक रैम से लैस हो सकता है।
- इसके अलावा यह नवीनतम Android 14 ओएस पर बेस्ड बताया गया है।
Xiaomi 14 Ultra लॉन्च टाइमलाइन (लीक)
Xiaomi 14 Ultra को लेकर वीबो पर टिपस्टर ने लॉन्च टाइमलाइन शेयर किया था। बताया गया था कि यह फोन पहले से थोड़ा पहले यानी फरवरी के आखिरी सप्ताह में Leica Summilux लेंस के साथ लॉन्च हो सकता है। डिवाइस में f/1.63 और f/4.0 के बीच के वेरिएबल अपर्चर का सपोर्ट भी मिल सकता है।
Xiaomi 14 Ultra स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: Xiaomi 14 Ultra में 6.7 इंच का क्वाड कर्व एमोलेड डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इस पर 2K रिजॉल्यूशन और इंडस्ट्री का बेस्ट 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जा सकता है।
- प्रोसेसर: मोबाइल में सबसे तगड़ा क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिलने की बात सामने आई है।
- स्टोरेज:डाटा स्टोर करने के लिए Xiaomi 14 Ultra में 16GB तक रैम और 1टीबी तक इंटरनल स्टोरेज लगाया जा सकता है।
- कैमरा: अब तक आई रिपोर्ट में बताया गया है कि Xiaomi 14 Ultra क्वाड कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है। इसमें 1 इंच सेंसर और LYT-900 50 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 120 मिमी तक फोकल लेंथ, 50-मेगापिक्सल का IMX8-सीरीज अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50-मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा लेंस मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा लेंस मौजूद हो सकता है।
- बैटरी: डिवाइस को चलाने के लिए 5,180mAh की बैटरी, 80W वायरलेस चार्जिंग और 90W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
- अन्य: मोबाइल में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग, सैटेलाइट कनेक्टिविटी का सपोर्ट, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम 5G, ब्लूटूथ, वाईफाई जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं।
- ओएस: Xiaomi 14 Ultra लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 आधारित ब्रांड के हाइपरओएस पर बेस्ड रखा जा सकता है।










